John Cena के आखिरी WWE मैच में शामिल होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump, फेमस स्टार ने ठोका दावा

13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी इसे लेकर उत्साहित हैं. अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप के आने की खबरें भी सामने आ रही हैं. अब एक पूर्व WWE स्टार ने सीना के अंतिम मैच को लेकर बड़ा दावा किया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

WW (3)

WWE

John Cena: WWE में मौजूदा समय में जॉन सीना का रिटायरमेंट चल रहा है. अपने कुछ पुराने विरोधियों के साथ वह मैच लड़ चुके हैं. फैंस भी उन्हें लेकर उत्साहित हैं. हालांकि, सीना के पास अब चार ही तारीखें बची हुई हैं. 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. WWE ने इसे ऐतिहासिक बनाने के संकेत दे दिए हैं. खैर कुछ महीनों से खबरें आ रही हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सीना के आखिरी मैच में उपस्थित रहेंगे. अब इस पर एक पूर्व WWE स्टार का बयान भी सामने आ गया है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार ने जॉन सीना के आखिरी मैच को लेकर क्या कहा?

टायरस ने 2006 से 2014 तक WWE में ब्रोडस क्ले के नाम से काम किया था. 2012 से 2014 तक उन्होंने फंकसॉरस गिमिक निभाया था, जिसे फैंस आज भी याद करते हैं. TMZ’s Inside The Ring में हाल ही में क्ले ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर उन्होंने दावा किया कि जॉन सीना के अंतिम मैच में डोनाल्ड ट्रंप जरूर शामिल होंगे. क्ले ने कहा,”राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 1000 प्रतिशत आएंगे. बिल्कुल और यह कोई गलती नहीं है. मुझे पूरा यकीन है कि अगर राष्ट्रपति कहते हैं कि वह वहां होंगे तो वहां जरूर होंगे क्योंकि वह फैन हैं. उन्हें यह चीज बहुत पसंद है”.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?

Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि अंतिम बार इस प्रीमियम लाइव इवेंट में नज़र आएंगे. सीना के विरोधी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि उनका मैच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होगा. सीना अभी दो Raw के एपिसोड में भी आने वाले हैं. वहां पर क्लियर हो जाएगा कि उनका Survivor Series 2025 में विरोधी कौन होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ