हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

John Cena और Goldberg के बाद अब इस WWE दिग्गज को तहस-नहस करेंगे Gunther, Triple H ने किया ऐतिहासिक मैच का ऐलान

WWE Raw में अगले हफ्ते एक बड़ा मैच होने वाला है. गुंथर की टक्कर दिग्गज से तय कर दी गई है. ट्रिपल एच ने इस फर्स्ट एवर मैच का ऑफिशियल ऐलान कर फैंस को जानकारी दी. देखना होगा कि इस बार द रिंग जनरल का प्रदर्शन कैसा रहेगा.

विज्ञापन
WWE Raw में होगा बड़ा मैच

Gunther Match: WWE में गुंथर के लिए 2025 शानदार रहा. उन्होंने जॉन सीना और गोल्डबर्ग को रिटायर किया. सीना को रिटायर करने के बाद तो वो कंपनी के सबसे बड़े हील बन गए हैं. फैंस उन्हें खूब बू कर रहे हैं. खैर अब गुंथर के पास अब एक और दिग्गज को हराने का मौका आ गया है. अगले हफ्ते Raw में उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होने वाला है. ट्रिपल एच ने इस फर्स्ट एवर मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. फैंस को अगले हफ्ते जर्मनी में एक तगड़ा मैच देखने को मिलेगा.

WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार एजे स्टाइल्स का मजाक बैकस्टेज गुंथर बना रहे थे. जॉन सीना के नाम लेकर गुंथर ये काम कर रहे थे. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में गुंथर का सैगमेंट हुआ. उन्हें फैंस ने खूब बू किया. गुंथर ने सीना की जमकर बेइज्जती की. इसके बाद स्टाइल्स ने एंट्री की. गुंथर ने उनके ऊपर भी निशाना साधा. स्टाइल्स ने गुस्से में आकर द रिंग जनरल को थप्पड़ लगा दिया. गुंथर को भी गुस्सा आया, लेकिन उन्होंने स्टाइल्स पर हाथ नहीं उठाया. इसके बाद बैकस्टेज सैगमेंट में गुंथर ने एडम पीयर्स से बात की. गुंथर ने कहा कि वो स्टाइल्स के खिलाफ मैच चाहते हैं. एजे भी वहां पर आए और हामी भर द. पीयर्स ने कहा कि दोनों के बीच अगले हफ्ते रेड ब्रांड में मैच होगा. बाद में ट्रिपल एच ने भी मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.

ये भी पढ़ें:-Raw Results, 5 जनवरी, 2026: WWE को मिले 3 नए चैंपियंस, John Cena के दुश्मन को पड़ा थप्पड़, Paul Heyman पर हमला

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को लगा था झटका

एजे स्टाइल्स ने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि वो 2026 में रिटायर हो जाएंगे. उन्हें लेकर फैंस का अब उत्साह बढ़ गया है. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. स्टाइल्स और ड्रेगन ली को द उसोज़ के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. स्टाइल्स और ली ने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया था. दोनों की जोड़ी को फैंस ने भी खूब पसंद किया. खैर अब देखना होगा कि अगले हफ्ते गुंथर के खिलाफ स्टाइल्स जीत दर्ज कर पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने 2026 के पहले WWE Raw के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola