WWE में कौन सा रेसलर है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा फैन? IPL 2026 के फाइनल से पहले लुटाया था प्यार
वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 बहुत ही शानदार रहा. उन्होंने इस साल कई इतिहास रचे. साथ ही साथ वो इस संस्करण में सबसे ज्यादा अवार्ड्स जीतने वाले खिलाड़ी भी रहे. WWE का एक ऐसा रेसलर है जो उनका मुरीद हो गया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का जलवा लगातार जारी है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने बड़े-बड़े कारनामे कर दिए हैं. अब तो भारतीय टीम में भी उनकी एंट्री हो गई है. IPL 2026 वैभव के लिए जबरदस्त रहा. अपने खेल से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया. छोटी सी उम्र में खूब नाम कमा लिया है. खैर WWE में एक ऐसा रेसलर है जो वैभव का बहुत बड़ा फैन है. IPL 2026 फाइनल से पहले उन्होंने वैभव को लेकर बड़ा बयान भी दिया था. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
कौन है वैभव सूर्यवंशी का फैन?
2 / 6WWE रेसलर ड्रू मैकइंटायर के बारे में आप सभी जानते होंगे. वो अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे. साथ ही साथ WWE ने उन्हें अच्छी डील भी दी. वैभव सूर्यवंशी के बहुत बड़े फैन मैकइंटायर बन चुके हैं. उन्होंने वैभव की खूब तारीफ की है.
वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पहनकर किया वर्कआउट
3 / 6IPL 2026 के दौरान ड्रू मैकइंटायर का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ. मैकइंटायर ने वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पहनी थी और वो जिम में वर्कआउट कर रहे थे. इसके जरिए उन्होंने वैभव का समर्थन किया. मैकइंटायर को इसके लिए काफी तारीफें भी मिलीं.
वैभव सूर्यवंशी को दिया संदेश
4 / 6WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने इंस्टाग्राम पर सूर्यवंशी को लेकर दिल छू देने वाला बयान भी दिया. मैकइंटायर ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में वो कमाल कर रहे हैं, जो शायद ही कोई सोच सकता है. हल्ला बोल, यंग मैन”. मैकइंटायर को वैभव ने अपना दीवाना बना लिया है.
WWE में मैकइंटायर कर रहे हैं बढ़िया काम
5 / 6मैकइंटायर के लिए 2020 शानदार रहा था. पहले उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती. मैकइंटायर ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज उनका रेसलिंग वर्ल्ड में बहुत बड़ा नाम है. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रह चुकी है.
2026 की शुरुआत में बने चैंपियन
6 / 6अभी तक 2026 शानदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. फैंस हमेशा से उनके समर्थन में रहे हैं. मैकइंटायर को आगे जाकर भी तगड़ा पुश दिया जा सकता है. वो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं.