WWE Backlash 2026 के बाद 35 साल के रेसलर ने लिया संन्यास, यादगार सफर का हुआ अंत!

एक पूर्व WWE स्टार ने क्लियर कर दिया है कि वो अब इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं करने वाले हैं. उन्होंने पूरी तरह से रिटायर होने का ऐलान किया है. इस खबर से जरूर उनके फैंस का दिल टूटेगा. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

पूर्व WWE स्टार का बड़ा बयान

Former WWE Star: हाल ही में WWE Backlash 2026 का सफल समापन हुआ है. फैंस को वहां पर पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस ने भी इवेंट में कम्पीट किया. खैर इसके बाद अब एक बुरी खबर रेसलिंग फैंस के लिए सामने आ रही है. 2 बार के WWE चैंपियन टकर ने इन-रिंग एक्शन से पूरी तरह रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. हालांकि, कुछ साल पहले वो रिटायर हो गए थे. दर्शकों को उम्मीद थी कि वो वापसी करेंगे. इस बार टकर ने कह दिया है कि वो रिंग में नहीं आने वाले हैं और हमेशा के लिए रिटायर हो गए हैं.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार का बड़ा बयान

टकर ने 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इसके बाद उन्होंने NXT में बढ़िया काम किया. ओटिस के साथ उन्होंने हैवी मशीनरी ग्रुप में काम किया. 2020 में इन दोनों को अलग कर दिया गया था. 2021 में टकर को रिलीज कर दिया गया. हाल ही में K & S WrestleFest में टकर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे रिंग में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया. टकर ने कंफर्म किया कि वो संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने कहा, “मैं अब रेसलिंग नहीं करता हूं. मैंने पूरी तरह से संन्यास ले लिया है”.

विज्ञापन

टकर का WWE में कैसा रहा करियर?

टकर ने WWE में दो बार 24/7 चैंपियनशिप जीती है. 2018 तक उन्होंने NXT में ओटिस के साथ बढ़िया काम किया था. वो अपनी ताकत के लिए जाने जाते थे. 2018 में ही उन्होंने मेन रोस्टर में एंट्री की. टैग टीम डिवीजन में टकर और ओटिस ने अपना दबदबा बनाया. वो कुछ बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे. 2020 के ड्राफ्ट में दोनों को अलग कर दिया गया था. टकर को Raw ब्रांड में डाल दिया गया. कंपनी ने ये बहुत ही गलत कदम उठाया था. ओटिस अभी भी WWE में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ