इन 5 WWE स्टार्स की आएगी शामत! Roman Reigns और उनकी ब्लडलाइन का बन सकते हैं अगला शिकार
WWE में रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन ने बवाल मचाया हुआ है. रोमन लगातार योजनाएं बना रहे हैं. उनके पास अब जेकब फाटू जैसा खूंखार रेसलर मौजूद हैं. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रोमन और उनकी टीम का अगला शिकार बन सकते हैं.

Roman Reigns: WWE Raw में इस बार रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन ने शुरुआत में बवाल मचाया. जेकब फाटू ने एक्टर एरिक आंद्रे के ऊपर हमला किया. फाटू ने ये सब रोमन के कहने पर किया. रोमन ने पहले मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना हील रूप दिखाया. शो में ही बैकस्टेज रेंस ने फाटू के कान में बताया कि अब उन्हें किसे सबक सिखाना है. उधर द उसोज़ का भी एलए नाइट के साथ ब्रॉल हुआ था. यहां हम आपको उन पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जोज रोमन और उनकी ब्लडलाइन का अगला शिकार बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट
2 / 6एलए नाइट कई हफ्तों से ब्लडलाइन के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. जे और जिमी उसो ने उन्हें समझाया, लेकिन वो नहीं माने. नाइट का जिक्र भी रोमन कर चुके हैं. अब तो जिमी भी नाइट के खिलाफ चले गए हैं. नाइट को सावधान रहना पड़ेगा. रोमन और ब्लडलाइन अगला टारगेट नाइट को बना सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस
3 / 6WWE Raw में बैकस्टेज रोमन रेंस ने जेकब फाटू के कान में किसी का नाम लिया. कई लोगों का मानना है कि रेंस ने सैथ रॉलिंस के बारे में फाटू से कुछ कहा. रॉलिंस भी लंबे समय से ब्लडलाइन की बेइज्जती कर रहे हैं. रोमन जरूर उन्हें सबक सिखाने के मूड में होंगे. हो सकता है कि अब रेंस और उनकी ब्लडलाइन रॉलिंस के पीछे पड़ जाए. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी
4 / 6किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार ओबा फेमी माने जा रहे हैं. अगर वो जीत दर्ज करते हैं, तो फिर उन्हें समरस्लैम में वर्ल्ड टाइटल मैच मिल जाएगा. उम्मीद के मुताबिक वो रोमन रेंस के खिलाफ ही जाएंगे. इस वजह से रोमन अपनी ब्लडलाइन के साथ मिलकर फेमी की धराशाई करने की पूरी कोशिश करेंगे. (Photo: WWE.com)
ड्रू मैकइंटायर
5 / 6ड्रू मैकइंटायर बहुत जल्द वापसी के बाद रेड ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं. मैकइंटायर और रोमन रेंस के बिजनेस खत्म नहीं हुआ है. इनकी राइवलरी बहुत पुरानी रही है. मैकइंटायर हमेशा से ब्लडलाइन के दुश्मन रहे हैं. रोमन रेंस अपने साथियों के साथ मिलकर मैकइंटायर की हालत खराब कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर
6 / 6ब्रॉन ब्रेकर की राइवलरी बहुत जल्द सैथ रॉलिंस के साथ खत्म होने वाली है. कंपनी उन्हें पुश दे सकती है. 2025 में रोमन रेंस के साथ भी ब्रेकर उलझे हुए थे. इनके बीच अभी तक सिंगल मैच नहीं हुआ है. ये फैंस के लिए ड्रीम मैच है. रोमन अपनी ब्लडलाइन के साथ अगला टारगेट ब्रेकर को भी बना सकते हैं. (Photo: WWE.com)