Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

‘छाती पर पांव रखो’, WWE रिंग में Brock Lesnar ने विरोधी को बड़ा स्टार दिखाकर जीता दिल, वीडियो वायरल

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को धराशाई कर दिया. दोनों के बीच अब रेसलमेनिया 42 में धमाकेदार मैच होने वाला है. लैसनर ने रेड ब्रांड में एक ऐसा काम किया है, जिससे उनकी खूब तारीफ हो रही है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 17, 2026 15:09
ब्रॉक लैसनर ने किया कमाल

Brock Lesnar: इस हफ्ते WWE Raw की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. फैंस को तगड़ा सरप्राइज मिला. ब्रॉक लैसनर नज़र आए. ओबा फेमी ने आकर उन्हें पटक दिया. लैसनर ने इसके बाद एक काम ऐसा किया जिसकी बहुत ज्यादा तारीफ हो रही है. कई लोगों का कहना है कि उन्हें लैसनर से ऐसी ही उम्मीद थी. उनकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लैसनर द्वारा किए गए इस काम को जानकर आप भी खुश हो जाएंगे.

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर ने क्या किया?

WWE Raw की शुरुआत में सैथ रॉलिंस अपने मास्क मैन के साथ आए. पॉल हेमन ने भी एंट्री की. उन्होंने ब्रॉक लैसनर को बुलाया. लैसनर ने सभी मास्क मैन की हालत खराब की. अचानक ओबा फेमी ने एंट्री की. रॉलिंस ने द बीस्ट का थोड़ा ध्यान भटकाया. फेमी ने इसके बाद लैसनर को रिंग में पटक दिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. फेमी इस बार राक्षस जैसे लग रहे थे. उन्होंने लैसनर की छाती पर पांव रखकर रेसलमेनिया लोगो की तरफ इशारा किया. इस दौरान लैसनर ने फेमी से एक बात कही, जिसे सभी को आकर्षित किया. लैसनर ने ही फेमी से कहा कि वो उनकी छाती पर पांव रखें. लैसनर ने फेमी को बड़ा स्टार दिखाने के लिए ये काम किया. लैसनर ने ये स्क्रिप्ट से बाहर जाकर बड़ा काम किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फेमी से लैसनर उनकी छाती पर पांव रखने के लिए कह रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Raw का एपिसोड ऑफ-एयर होने के बाद Roman Reigns के साथ क्या हुआ? देखिए वायरल वीडियो

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

ओबा फेमी ने इस बार ब्रॉक लैसनर को उनके ओपन चैलेंज का जवाब दिया है. अब WrestleMania 42 में दोनों के बीच टक्कर होने वाली है. WWE और ट्रिपल एच ने मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. फेमी को इस बार बड़ा पुश कंपनी ने दिया है. लैसनर के साथ वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने वाले हैं. इसकी उम्मीद शायद ही उन्होंने कभी की होगी. फैंस भी इस मुकाबले से खुश हैं. दोनों के बीच मुकाबले में काफी मजा आएगा.

ये भी पढ़ें:-11 साल बाद पहली जीत…मौजूदा WWE चैंपियन ने WrestleMania 42 से पहले किया कमाल, दिग्गज की शर्मनाक हार

First published on: Mar 17, 2026 03:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.