WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाई की शर्मनाक हार, मौजूदा चैंपियन साबित हुआ फिसड्डी!

इस हफ्ते WWE SmackDown का शो धमाकेदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में भी खतरनाक मैच हुआ. शो की शुरुआत ही गजब अंदाज में हुई. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

Advertisment

सैमी ज़ेन की शुरुआत

सैमी ज़ेन की शुरुआत2 / 7

सैमी ज़ेन ने SmackDown की शुरुआत की. उन्होंने चैंपियन बनने पर खुशी जताई. उन्होंने दर्शकों पर भी निशाना साधा. कोडी रोड्स ने एंट्री की. रोड्स ने सैमी के चैंपियन बनने पर उन्हें बधाई दी. सैमी ने कहा कि अब उनके पास वो चीज है जिसे कोडी पसंद करते हैं. जे उसो भी आए. उन्होंने टाइटल चैंपियनशिप के खिलाफ जाने की बात कही. एडम पीयर्स ने इसके बाद उसो और कोडी  के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच का ऐलान किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 7

शार्लेट फ्लेयर, टिफनी स्ट्रेटन और चेल्सी ग्रीन का मुकाबला जेड कार्गिल, मीचीन और बी-फैब के साथ हुआ. सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. कार्गिल ने अंत में ग्रीन को जेडेड मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. फेस स्टार्स इस बार मुकाबले में काफी कमजोर लगे. (Photo: WWE.com)

AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच

AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच 4 / 7

SmackDown में रे फीनिक्स ने AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप वाइकिंगो के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. फीनिक्स को वाइकिंगो ने तगड़ी चुनौती पेश की. अंत में फीनिक्स ने अपने टाइटल को रिटेन किया. फीनिक्स ने मैच के अंतिम पलों में अच्छा एक्शन दिखाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट5 / 7

ट्रिक विलियम्स ने लिल याटी के साथ एंट्री की. तुरंत ही उनके सैगमेंट में कार्मेेलो हेज आ गए. हेज ने विलियम्स के खिलाफ टाइटल शॉट की मांग की. लिल याटी ने हेज को जवाब दिया और उनका मजाक बनाया. अंत में विलियम्स और हेज के बीच ब्रॉल देखने को मिला. (Photo: WWE.com)

ब्री बैला का मैच

ब्री बैला का मैच6 / 7

वुमेंस टैग टीम चैंपियन ब्री बैला का मुकाबला लेनी रीड के साथ हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब हमला किया. मैच के दौरान पेज के ऊपर रीड के अन्य साथियों ने हमला कर दिया. इससे बैला का ध्यान भटक गया और इस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

कोडी रोड्स और जे उसो के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. कोडी और उसो ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. उसो ने तगड़े मूव्स लगाए. अंत में कोडी ने जे को क्रॉस रोड्स लगाया और मैच अपने नाम कर लिया. रोमन रेंस के भाई जे को तगड़ा झटका लगा. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन