WWE SummerSlam 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज, Brock Lesnar फैंस को रोने पर करेंगे मजबूर!
WWE SummerSlam 2026 का आयोजन अगस्त की शुरुआत में होने वाला है. वहां पर फैंस को बड़े सरप्राइज मिलने तय हैं. कुछ स्टार्स इस मेगा इवेंट के बाद WWE से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त होने वाला है. फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं. कंपनी ने अभी से बड़े मैचों का प्लान तैयार कर दिया है. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उम्मीद के मुताबिक शो में वो बतौर चैंपियन एंट्री करेंगे. SummerSlam हमेशा से ही बहुत खास माना जाता है. वहां पर बड़े सरप्राइज मिलते हैं, जो फैंस के जेहन में हमेशा के लिए बस जाते हैं. खैर यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जो SummerSlam 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं.
विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर
वैसे तो ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने उतारकर बता दिया है कि वो संन्यास ले रहे हैं. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. लैसनर को लेकर अभी भी संशय बरकरार है. कोई नहीं मान रहा है कि वो रिटायर हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि SummerSlam 2026 में उनका अंतिम मैच होगा. या उसके बाद वो रिटायर हो सकते हैं. ऐसा लगता है कि लैसनर एक बार फिर फैंस को रोने पर मजबूर करेंगे.
रे मिस्टीरियो 51 साल के हो चुके हैं. उनके पास WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. वो भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. SummerSlam 2026 के बाद मिस्टीरियो भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. वैसे भी पिछले कुछ महीनों से वो चोट की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं. SummerSlam 2026 में वो अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं.
विज्ञापन
आर-ट्रुथ
आर-ट्रुथ 54 साल के हैं. मौजूदा समय में डेमियन प्रीस्ट के साथ वो टैग टीम चैंपियन भी हैं. ट्रुथ का करियर भी अब ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है. उम्र को देखते हुए उन्हें अब अपने शरीर पर भी ध्यान देना होगा. SummerSlam 2026 के बाद ट्रुथ भी WWE को अलविदा कह सकते हैं. उन्हें बैकस्टेज की जिम्मेदारी दी जा सकती है. ट्रुथ कई सालों से वफादारी के साथ WWE में शानदार काम कर रहे हैं.
शिंस्के नाकामुरा
शिंस्के नाकामुरा के लिए ट्रिपल एच का एरा ज्यादा खास नहीं रहा है. उनकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया गया है. वो भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर चल रहे हैं. पिछले साल उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो जल्द ही रेसलिंग को अलविदा कह देंगे. SummerSlam 2026 के बाद नाकामुरा भी अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं. वो WWE से संन्यास लेकर अपने फैंस का दिल तोड़ सकते हैं.
विज्ञापन
रैंडी ऑर्टन
पुराने रेसलर्स की गिनती में देखा जाए, तो अब रैंडी ऑर्टन ही बचे हुए हैं. उनके लगभग सभी साथियों ने रिटायरमेंट ले लिया है. ऑर्टन अभी भी एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. हालांकि, उनके करियर भी जल्द खत्म हो जाएगा. चोट की वजह से उन्हें बहुत बार झटके भी लग चुके हैं. SummerSlam 2026 के बाद ऑर्टन भी रिटायरमेंट ले सकते हैं. ऑर्टन का काम इतना शानदार रहा है कि उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा.