नीली बिकिनी, कातिल अदाएं, WWE दिग्गज Charlotte Flair ने बिखेरा हुस्न का जलवा, फोटो देख दीवाने हुए फैंस!

WWE वुमेंस डिवीजन में शार्लेट फ्लेयर का काम अभी तक जोरदार रहा है. वो कई सालों से अपना दम दिखा रही हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर से धमाल मचा दिया है. लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.

WWE

शार्लेट फ्लेयर ने अपलोड की फोटो

Charlotte Flair: WWE के वुमेंस डिवीजन में 14 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर का बहुत बड़ा नाम है. लंबे समय से वो ईमानदारी के साथ कंपनी में काम कर रही हैं. WWE ने भी हमेशा उन्हें तगड़ा पुश देकर आगे बढ़ाया. उनकी बुकिंग विवादों में भी रही है. कई लोगों का कहना है कि फ्लेयर को जानबूझकर ज्यादा पुश दिया जाता है. हालांकि, रिंग में फ्लेयर का एक्शन काफी तगड़ा रहता है. हर किरदार को उन्होंने अच्छे से निभाया है. खैर इस बार फ्लेयर ने इंटरनेट पर अपनी एक तस्वीर से तहलका मचा दिया है. उनकी फोटो से किसी की भी नजरें नहीं हट रही हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने की फोटो अपलोड

शार्लेट फ्लेयर टीवी पर लगातार काम कर रही हैं. एलेक्सा ब्लिस के साथ उन्होंने टीग टीम डिवीजन को आगे बढ़ाने का बेड़ा उठाया है. हाल ही में NXT से मेन रोस्टर में आईं वुमेंस के साथ काम रही हैं. एलेक्सा के साथ वो वुमेंस टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमा चुकी हैं. फ्लेयर ने इस बार एक्स पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की. उनके कैप्शन को देखकर लग रहा है कि वो नए पार्टनर की तलाश में हैं. फ्लेयर ने कैप्शन में लिखा, “बस फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही हूं”. नीली बिकिनी में फ्लेयर का गॉर्जियस लुक सभी को पसंद आ रहा है. लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर उनकी कातिल अदाएं देखने को मिली हैं.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में होगा बड़ा मैच

Saturday Night’s Main Event का आयोजन आगामी 23 मई 2026 को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. शार्लेट फ्लेयर भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगी. वो सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच में हिस्सा लेंगी. फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस और रिया रिप्ली का मुकाबला जेड कार्गिल, बी-फैब और मीचीन के साथ होगा. SmackDown में इनके बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. बहुत जल्द एलेक्सा और फ्लेयर के अलग होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ