हार्दिक पांड्या की तरह इन 5 WWE स्टार्स को है महंगी घड़ी पहनने का शौक, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

WWE स्टार्स अपने एक्शन के साथ-साथ लुक के लिए भी जाने जाते हैं. इस चीज का उन्हें बहुत ज्यादा ख्याल रखना होता है. फैंस की वजह से सभी खास ध्यान रखते हैं. आपने देखा होगा कि कुछ स्टार्स रिंग में हमेशा नई और महंगी घड़ी पहने हुए नज़र आते हैं. इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा भी होती है.

WWE
1 / 6
महंगी घड़ियों का शौक रखते हैं ये WWE स्टार

WWE Stars Expensive Watches: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को महंगी चीजों का शौक है. उनके पास घड़ियों का अच्छा कलेक्शन है. हमेशा वो मैदान पर करोड़ों की घड़ी पहनकर आते हैं. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होती है. WWE में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें घड़ियों का बहुत ज्यादा शौक है. आपने अक्सर बड़े रेसलर्स को प्रोमो देते वक्त हर बार अलग-अलग घड़ी के साथ देखा होगा. यहां हम पांच WWE स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें पांड्या की तरह महंगी घड़ी का शौक है.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 6

WWE के मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस को घड़ियों का बहुत शौक है. उनके पास तगड़ा कलेक्शन है. इंस्टाग्राम पर हमेशा वो नई घड़ियों के साथ वीडियो अपलोड करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने 18 कैरेट सोने की ओमगा स्पीडमास्टर मूनशाइन गोल्ड घड़ी खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 45 लाख है. ये घड़ी स्पीडमास्टर लाइनअप की सबसे महंगी घड़ियों में से एक है.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक3 / 6

द रॉक काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनके पास भी घड़ियों का तगड़ा कलेक्शन है. जब भी रॉक रिंग में या अन्य जगह आते हैं, तो वो बहुत महंगी घड़ी पहने रहते हैं. हाल ही में मेटा गाला में रॉक ने 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 31 करोड़) की घड़ी पहनी थी. इसके बाद रॉक चर्चा में आ गए थे.

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच4 / 6

ट्रिपल एच भी महंगी घड़ी पहनने का शौक रखते हैं. आपने देखा होगा जब भी वो रिंग में आते हैं, तो उनकी कलाई में घड़ी अलग ही चमक मारती है. उन्हें अक्सर रोलेक्स, ऑडमर्स और कार्टियर जैसे बड़े ब्रांड्स की घड़ी पहने हुए देखा गया है, जिनकी कीमत करोड़ों में है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स5 / 6

कोडी रोड्स हमेशा रिंग में सूट-बूट पहनकर आते हैं. कोडी के लुक्स और भी ज्यादा खास उनकी घड़ी बनाती है. रोड्स भी मंहगी घड़ियां पहनने के लिए जाने जाते हैं. कोडी को अक्सर रिंग में ओमेगा डाइव घड़ी और रोलेक्स पहने हुए देखा जाता है.

गुंथर

गुंथर6 / 6

गुंथर भी नॉन-रेसलिंग के दौरान खास लुक के साथ एंट्री करते हैं. उनकी कलाई पर हमेशा घड़ी रहती है, जिसके ऊपर सबसे पहले सभी की नजरें जाती हैं. गुंथर को महंगे ब्रांड्स की घड़ी पहनने का शौक है. उनके पास वाशरोन कॉस्टेनटिन, पाटेक फिलिप और रोलेक्स की घड़ियों का कलेक्शन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन