3 धमाकेदार चीजें जो WWE SmackDown में इस हफ्ते वापसी के बाद Randy Orton कर सकते हैं

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. रैंडी ऑर्टन की शो में वापसी तय लग रही है. आपको बताते हैं कि सीना इस बार ब्लू ब्रांड में क्या कर सकते हैं.

WWE

मौजूदा चैंपियन को चुनौती दे सकते हैं द वाइपर

Randy Orton: WWE में रैंडी ऑर्टन की बुकिंग अच्छी नहीं चल रही है. 3 अक्टूबर 2025 को हुए SmackDown के एपिसोड में वह अंतिम बार नज़र आए थे. बड़ी बात यह है कि ऑर्टन पिछले चार बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं रहे हैं. SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए ऑर्टन को एडवर्टाइज किया गया है. उनकी वापसी देखकर फैंस खुश हो जाएंगे. इस आर्टिकल में हम उन तीन धमाकेदार चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown में इस हफ्ते वापसी के बाद ऑर्टन कर सकते हैं.

कोडी रोड्स के ऊपर अटैक

WWE में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच राइवलरी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. ऑर्टन कई बार हील टर्न भी टीज कर चुके हैं. फैंस अब उनके कैरेक्टर में बदलाव देखना चाहते हैं. ऑर्टन इस हफ्ते SmackDown में वापसी कर कोडी के ऊपर हील टर्न ले सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो फिर रोमांचक कहानी की शुरुआत हो जाएगी. रॉयल रंबल 2026 में इसके बाद दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मैच बुक किया जा सकता है.

यंग स्टार के साथ राइवलरी

रैंडी ऑर्टन WWE में कई सालों से काम कर रहे हैं. फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. पिछले कुछ सालों में उन्होंने यंग टैलेंट को आगे बढ़ाने का काम किया है. उनकी वजह से अन्य स्टार्स को काफी फायदा मिलता है. SmackDown में वापसी के बाद एक बार फिर ऑर्टन किसी यंग स्टार के साथ राइवलरी शुरू कर सकते हैं. इसका फायदा WWE के साथ-साथ नए टैलेंट को भी होगा.

यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती

इल्जा ड्रेगनोव ने पिछले महीने सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका ओपन चैलेंज जारी है. इल्जा ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है. ऐसा लगता है कि उनका टाइटल रन लंबा चलेगा. ड्रेगनोव के टाइटल रन को मजबूत बनाने के लिए उनकी टक्कर रैंडी ऑर्टन से कराई जा सकती है. SmackDown में इस हफ्ते ऑर्टन वापसी कर इल्जा को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. दोनों की राइवलरी को फैंस भी खूब पसंद करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ