WWE Saturday Night's Main Event का संभावित मैच कार्ड: जानिए John Cena का मैच किसके साथ होगा?

आगामी WWE Saturday Night’s Main Event को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो के लिए कौन-कौन से मैच बुक किए जा सकते हैं.

WWE - 2025-12-05T145139.487

जॉन सीना का आखिरी मैच किसके साथ होगा?

Saturday Night’s Main Event: WWE का Saturday Night’s Main Event शो अब बड़ा बन चुका है. 2008 तक इस शो का आयोजन हर साल होता था. इसके बाद कंपनी ने इसका प्रसारण करना बंद कर दिया. 2024 में ट्रिपल एच ने फिर से इसकी शुरुआत की. अब साल में चार से पांच बार इस शो को आयोजित किया जाता है. आगामी 13 दिसंबर को होने वाला Saturday Night’s Main Event बहुत खास है क्योंकि वहां पर जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. सीना का आखिरी विरोधी अभी तय नहीं हुआ है. WWE ने किसी भी मैच का ऑफिशियल ऐलान इवेंट के लिए नहीं किया है. SmackDown और Raw के आने वाले शो में बड़े मुकाबलों की घोषणा की जा सकती है.

विज्ञापन

वाशिंगटन, डीसी में होने वाले Saturday Night’s Main Event में इस बार ज्यादा मुकाबले नहीं रखे जाएंगे क्योंकि पूरा फोकस जॉन सीना के ऊपर होगा. ट्रिपल एच उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहेंगे. वैसे भी सीना का रिटायरमेंट टूर अभी तक जबरदस्त रहा है. अपने कुछ पुराने विरोधियों के खिलाफ वह धमाकेदार मैच लड़ चुके हैं. सीना का आखिरी विरोधी एलए नाइट और गुंथर में से कोई एक होने वाला है. बहुत जल्द इनके बीच द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. इए ज्यादा देर ना करते हुए WWE Saturday Night’s Main Event के संभावित मैच कार्ड पर नज़र डालते हैं.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में कौन-कौन से मैच हो सकते हैं?

-) जॉन सीना vs गुंथर (सिंगल्स मैच)

विज्ञापन

-) इयो स्काई, रिया रिप्ली vs बेली, लायरा वैल्किरिया vs रॉक्सन परेज, राकेल रॉड्रिगेज vs ओस्का, कायरी सेन (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

-) कोडी रोड्स vs जेकब फाटू (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच)

विज्ञापन

-) बैकी लिंच vs एजे ली (सिंगल्स मैच)

-) जेड कार्गिल vs चेल्सी ग्रीन (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)

विज्ञापन

-) लोगन पॉल vs रे मिस्टीरियो (सिंगल्स मैच)

-) वायट सिक्स vs MFT (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ