WWE Mystery Man: WWE Raw में इस हफ्ते एक बार फिर रहस्यमयी हमलावर का बवाल देखने को मिला. पहले ब्लैक हुड पहने शख्स ने रे मिस्टीरियो पर हमला किया. बाद में मेन इवेंट में एलए नाइट को अनाउंस टेबल पर स्टॉम्प लगाया. रेसलिंग वर्ल्ड में अब इसकी काफी चर्चा हो रही है कि आखिर ये हमलावर कौन है. WWE ने भी सभी को उलझन में डाल दिया है. अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं. अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. आइए हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रहस्यमयी हमलावर हो सकते हैं.
क्रिस जैरिको
क्रिस जैरिको लंबे समय से AEW में नज़र नहीं आए हैं. उनका कॉन्ट्रैक्ट भी बहुत जल्द खत्म होने वाला है. पिछले कुछ महीनों से उनके WWE में वापसी करने की अफवाहें सामने आ रही हैं. कंपनी की तरफ से भी बड़े संकेत मिल चुके हैं. रहस्यमयी हमलावर जैरिको भी हो सकते हैं. 5 जनवरी 2025 को ब्रॉन ब्रेकर और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होने वाला है. वहां पर जैरिको ब्लैक हुड में आकर ब्रेकर का साथ दे सकते हैं. इसके बाद वो रहस्यमयी हमलावर होने का खुलासा कर सकते हैं. WWE द्वारा ये बड़ा सरप्राइज फैंस को दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:-‘भारत का अगला वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा’- 27 साल के रेसलर ने WWE दिग्गज The Great Khali को ललकारा
ऑस्टिन थ्योरी
Survivor Series 2025 में भी मिस्ट्री मैन ने सीएम पंक के ऊपर हमला किया था. कई लोगों का तब से कहना है कि ऑस्टिन थ्योरी इसके पीछे हो सकते हैं. Survivor Series 2025 से पहले कहा जा रहा था कि थ्योरी मेंस वॉरगेम्स मैच के लिए द विज़न ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं. सबसे ज्यादा शक के घेरे में अभी तक थ्योरी ही हैं. कुछ रिपोर्ट्स ने तो उनके नाम की मुहर लगा दी है. थ्योरी को WWE द्वारा इस काम के चलते बड़ा पुश दिया जा सकता है.
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन भी रहस्यमयी हमलावर हो सकते हैं. ऑर्टन ने अपने करियर में इस तरह के खूब काम किए हैं. बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा द वाइपर रहे हैं. 3 अक्टूबर 2025 के बाद से ऑर्टन WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. ऑर्टन की सीएम पंक और कोडी रोड्स के साथ भी राइवलरी की बातें चल रही हैं. इनके साथ स्टोरी शुरू करने के लिए ऑर्टन अभी मिस्ट्री मैन का किरदार निभा सकते हैं. ऑर्टन के ऊपर भी कई लोगों का शक है. आने वाले समय में ऑर्टन इसका खुलासा कर सभी को चौंका सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Roman Reigns के भाइयों के मैच का किया ऐलान, 2 पुराने विरोधियों से होगी खतरनाक टक्कर
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
1 day agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
2 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
3 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
3 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
4 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
8 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
8 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
9 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
9 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines