'भारत का अगला वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा'- 27 साल के रेसलर ने WWE दिग्गज The Great Khali को ललकारा

WWE में द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. अगले साल की शुरुआत में खली इन-रिंग एक्शन में वापसी करने वाले हैं. उनके विरोधी ने अब उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE

द ग्रेट खली को मिली धमकी

The Great Khali: भारतीय फैंस के लिए हाल ही में एक शानदार खबर आई. WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली इन-रिंग एक्शन में वापसी करने वाले हैं. 7 साल बाद उनका सिंगल्स मुकाबला होगा. 2018 में उन्होंने अपना अंतिम सिंगल्स मैच लड़ा था. खली का CWE रिंग में पूर्व WWE स्टार और 27 साल के पार्कर बोडॉक्स से होने वाला है. मुकाबले को अभी से हाइप करना शुरू कर दिया गया है. बोडॉक्स ने भी अब खली को धमकी दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर पार्कर ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार ने द ग्रेट खली को लेकर क्या कहा?

द ग्रेट खली और पार्कर बोडॉक्स के बीच 25 जनवरी 2026 को धनबाद के वेडलॉक ग्रीन्स होटल और रिसॉर्ट्स में टक्कर होगी. CWE ने इंस्टाग्राम के जरिए इस मुकाबले को लेकर जानकारी दी थी. बोडॉक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट, जिसमें वो कार से बाहर निकल रहे हैं. उन्होंने खली को चेतावनी देते हुए कहा,”अमेरिका में पिछले दो साल से मुझे हार नहीं मिली है. द ग्रेट खली, मैंने सुना की आप BFD से लड़ना चाहते हो. मैं CWE में सभी को हराने के लिए भारत आ रहा हूं. मैं भारत का अगला वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा. मैं वो हूं जो खली को रिटायरमेंट से वापस ला रहा हूं. तुरंत ही उन्हें रिटायर भी कर दूंगा. मैं ही भारत का फ्यूचर चैंपियन हूं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Randy Orton की वापसी का ऐलान, सऊदी अरब में होने वाले इस बड़े शो में मचाएंगे बवाल!

द ग्रेट खली का WWE में करियर रहा शानदार

द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक WWE में काम कर सभी का दिल जीता. विंस मैकमैहन ने शुरुआत में ही उन्हें बड़ा पुश दे दिया था. द अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. 2007 में खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. उनका टाइटल रन धमाकेदार रहा था. खली को 2021 में हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. भारतीय फैंस चाहते हैं कि खली एक अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में वापसी करें. देखना होगा कि ट्रिपल एच उन्हें फ्यूचर में ये बड़ा मौका देंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ