बिक सकता है WWE, बहुत जल्द Vince McMahon की कंपनी को मिल जाएगा नया मालिक!

2022 में विंस मैकमैहन के चले जाने के बाद से WWE के लिए चीजें आसान नहीं रही हैं. 2023 से कंपनी TKO ग्रुप के अधीन काम कर रही हैं. एक बार फिर से WWE को फ्यूचर में बेचे जाने की खबर उठने लगी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE को लेकर अपडेट

विज्ञापन

WWE: 2022 में WWE से विंस मैकमैहन चले गए थे. इसके बाद बड़े बदलाव देखने को मिले. ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड की गद्दी संभाली. 2023 में WWE के बहुत सारे शेयर UFC की मूल कंपनी एंडेवर ग्रुप को बेच दिए गए थे. वहां से TKO ग्रुप का गठन हुआ था. मौजूदा समय में TKO ही WWE की मालिक है. अब एक बार फिर WWE के बिकने की अफवाहें सामने आ गई हैं. कुछ समय पहले पूर्व क्रिएटिव हेड विंस रूसो ने कहा था कि WWE को सऊदी अरब द्वारा खरीदा जा सकता है. अब दिग्गज जोनाथन कोचमैन ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है.

WWE को लेकर आया बड़ा बयान

Coach and Bro शो के लेटेस्ट एपिसोड में विंस रूसो और जोनाथन कोचमैन ने WWE को सऊदी अरब द्वारा संभावित तौर पर खरीदे जाने पर चर्चा की. कोचमैन ने वहां पर बताया कि WWE बैकस्टेज में इसे लेकर काफी चर्चा हुई है. कोचमैन ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा,”मुझे एक कॉल आया और बताया गया कि सऊदी अरब द्वारा WWE को खरीदने की कहानी चर्चा का विषय बनने लगी है. बहुत से लोग इससे सहमत हैं. जनवरी में सऊदी में रॉयल रंबल कराने का मकसद एक टेस्ट है. वहां पर ये देखा जाएगा कि सऊदी इसे कैसे संभालता है. इसके अलावा प्रीमियम लाइव इवेंट कैसे आयोजित करता है. अगले साल का रेसलमेनिया भी सऊदी में ही होने वाला है. वो ही समय टेकओवर के लिए बेस्ट होगा. ये हमारे बीच की चर्चा का विषय नहीं है. WWE बैकस्टेज में भी इसे लेकर बात हो रही है.”

विज्ञापन

WWE ने की है सऊदी अरब के साथ बड़ी डील

WWE और सऊदी अरब के बीच 10 साल की डील 2018 में साइन हुई थी. अभी तक इस डील को काफी अच्छी सफलता मिली है. WWE द्वारा हर साल सऊदी में प्रीमियम लाइव इवेंट कराना होता है, जिसमें बड़े स्टार्स हिस्सा लेते हैं. 2026 का रॉयल रंबल और 2027 का रेसलमेनिया भी सऊदी में ही होने वाला है. इसके लिए WWE को बहुत ज्यादा पैसा दिया गया है. अब देखना होगा कि आगे जाकर WWE को सऊदी द्वारा टेकओवर किया जाता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ