3 कारण क्यों Roman Reigns इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में वापसी कर सकते हैं

WWE Raw का आगामी एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. फैंस को वहां पर बड़े चैंपियनशिप मुकाबले देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस की वापसी की अफवाहें भी सामने आ रही हैं. कुछ कारणों से ट्राइबल चीफ वापसी कर सकते हैं.

WWE

क्या रोमन रेंस की होगी वापसी?

Roman Reigns: WWE Raw का आगामी एपिसोड काफी शानदार होने वाला है. कंपनी द्वारा रेड ब्रांड के Netflix पर जाने की पहली सालगिरह वहां पर मनाई जाएगी. WWE ने बड़े मैचों का ऐलान किया है, जिसमें कुछ चैंपियनशिप मुकाबले शामिल हैं. फेमस स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमन रेंस भी आ सकते हैं. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों Raw के अगले एपिसोड में ट्राइबल चीफ वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार सीएम पंक की मदद के लिए

WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. ब्रेकर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. मैच की नतीजा कुछ भी निकल सकता है. सर्वाइवर सीरीज 2025 में पंक और रोमन रेंस के बीच याराना देखने को मिला था. आगामी मैच में द विज़न ग्रुप की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. रोमन रेंस वहां पर वापसी कर पंक की मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

2026 की शुरुआत को बड़ा बनाने के लिए

आगामी 5 जनवरी को 2026 का पहला WWE Raw का एपिसोड होगा. कंपनी इसे शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी. इस वजह से ही बड़े मैच भी बुक किए गए हैं. रोमन रेंस अगर आएंगे तो मजा आ जाएगा. 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस वापसी कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि उनके आने से कुछ नई कहानियां भी सामने निकल कर आ सकती हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ राइवलरी शुरू करने के लिए

वैसे सभी को लग रहा है कि ब्रॉन ब्रेकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन कंपनी का कुछ भरोसा नहीं है. आप सभी जानते हैं कि WWE द्वारा हमेशा बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं. हो सकता है कि ट्रिपल एच, रोमन रेंस और ब्रेकर की राइवलरी शुरू करवा दें. रॉयल रंबल 2026 में दोनों के बीच मैच हो सकता है. रेंस आगामी रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रेकर के खिलाफ दुश्मनी शुरू करने के लिए आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ