3 तरीके जिनसे आगामी WWE Raw के ऐतिहासिक शो में CM Punk के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच का अंत हो सकता है

WWE Raw के आने वाले एपिसोड में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में बवाल मचना तय है. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले का अंत किस अंदाज में हो सकता है.

WWE

WWE Raw में होगा बड़ा मैच

CM Punk: WWE Raw का आने वाला एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. कंपनी वहां पर रेड ब्रांड के नेटफ्लिक्स में जाने की पहली सालगिरह मनाएगी. बड़े मैचों का आयोजन भी होगा. सबसे बड़ा मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए है. सीएम पंक अपने टाइटल को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. मुकाबले में जीत के प्रबल दावेदार ब्रेकर माने जा रहे हैं. ये मैच आसानी से खत्म नहीं होगा. कोई ना कोई बवाल जरूर मचेगा. यहां हम तीन तरीकों की बात करेंगे जिनसे आगामी Raw के ऐतिहासिक शो में पंक के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

सीएम पंक की जीत

सीएम पंक ने 1 नवंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उन्होंने अभी तक अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है. पहली बार वो इसे ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. पंक इतने बड़े स्टार हैं कि एक नॉर्मल शो में उनका टाइटल हारना नहीं बनता है. कंपनी शायद रेसलमेनिया 42 तक उन्हें हराने के बारे में नहीं सोचेगी. पंक एक खतरनाक मैच में ब्रेकर को पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर की जीत

ब्रॉन ब्रेकर को WWE का फ्यूचर कहा जा रहा है. इस वजह से ही वो पॉल हेमन के साथ काम कर रहे हैं. रेसलमेनिया 41 के बाद Raw में उनका दबदबा देखने को मिला है. कंपनी इस बार उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनाकर बड़ा तोहफा दे सकती है. 2026 की शुरुआत ब्रेकर तगड़े अंदाज में कर सकते हैं. हो सकता है कि वो सीएम पंक को रौंदकर टाइटल अपने नाम कर लें. इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही है.

विज्ञापन

रोमन रेंस की मदद से सीएम पंक की जीत

2025 में रोमन रेंस की राइवलरी द विजन ग्रुप से रही है. ब्रॉन्सन रीड के साथ उनके दो मुकाबले हुए हैं. इसके अलावा रेंस और ब्रॉन ब्रेकर भी आमने-सामने आ चुके हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन वापसी कर सकते हैं. हो सकता है कि रेंस वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में आकर दखलअंदाजी कर दें. वो विज़न के सदस्यों का ध्यान भटका सकते हैं. इसका फायदा पंक को मिल सकता है और वो अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ