WWE में Drew McIntyre ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, Cody Rhodes की घनघोर बेइज्जती कर मचाई सनसनी

WWE SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट हुआ. मैकइंटायर ने इस बार अपनी सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने कोडी और उनके पिता की तस्वीर जला दी. ड्रू ने अब सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं.

WWE

ड्रू मैकइंटायर की गलत हरकत

Cody Rhodes vs Drew McIntyre: WWE में इस समय कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच भी होने वाला है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में तो ड्रू मैकइंटायर ने सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने अपने एक्शन से रोड्स का हाल-बेहाल कर दिया. मैकइंटायर ने पहले शो में कुछ कारनामे किए. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें उनके द्वारा की गई गंदी हरकत देखकर सभी हैरान हो गए.

विज्ञापन

WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर ने मचाया बवाल

SmackDown के शो में कोडी रोड्स का सैगमेंट हुआ. उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के साथ होने वाले मैच को लेकर अपनी बात रखी. मैकइंटायर भी इसके बाद पार्किंग लॉट में नज़र आए. उन्होंने मुकाबले की शर्त का खुलासा किया. इसके बाद उन्होंने कोडी और उनके दिवंगत पिता डस्टी रोड्स की तस्वीर को नीचे पटककर उसका फ्रेम तोड़ दिया. गुस्से में रोड्स उन्हें मारने के लिए बैकस्टेज गए. वहां मैकइंटायर मौजूद नहीं थे. मैकइंटायर रिंग में कूड़े के डब्बे के साथ खड़े थे. रोड्स रिंग में उन्हें मारने गए, लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया. मैकइंटायर ने कोडी और उनके पिता की तस्वीर जलाकर उसे कूड़े में फेंक दिया.

विज्ञापन

शो के बाद ही ड्रू मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं. फोटो में देखा गया कि रोड्स की टूर बस में ड्रू टॉयलेट कर रहे हैं. रोड्स को इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं था. मैकइंटायर द्वारा पहले शायद ही कभी इस तरह की गलत हरकतें की गई होंगी. इस बार तो उन्होंने कोडी का दिल बुरी तरह तोड़ दिया है. रोड्स अब जरूर इसका बदला लेना चाहेंगे.

विज्ञापन

WWE SmackDown में होगा बड़ी शर्त वाला मैच

WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच 3 Stages Of Hell मैच होगा. मैकइंटायर ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बता दिया है कि मुकाबले में कौन-कौन सी शर्तें होंंगी. मैच के पहले चरण में एक रेसलिंग मैच होगा. दूसरे चरण में फॉल्स काउंट एनीवेयर होगा. वहीं तीसरे चरण में स्टील केज मैच होगा.

ये भी पढ़ें:-Cody Rhodes vs Drew McIntyre: 12 साल बाद WWE में होने वाले Three Stages Of Hell मैच की शर्तों का हुआ खुलासा

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ