हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने 2026 के पहले WWE Raw के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड ठीक रहा. शो में कहानियों को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया गया. बड़े चैंपियनशिप मुकाबले भी शो में देखने को मिले. कुछ गलतियां भी कंपनी ने की, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे.

विज्ञापन
WWE Raw में हुईं बड़ी गलतियां

WWE Raw Big Mistakes: 2026 का पहला WWE Raw का एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को तीन चैंपियनशिप मुकाबले वहां पर देखने को मिले. इसके अलावा खास सैगमेंट्स के जरिए स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया. तीन नए चैंपियंस भी कंपनी को मिले. विमेंस डिवीजन ने एक बार फिर बढ़िया काम किया. इसके बावजूद शो में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने रेड ब्रांड के एपिसोड में कीं.

रोमन रेंस और किसी बड़े स्टार की वापसी नहीं हुई

WWE Raw का एपिसोड बहुत खास था. रेड ब्रांड के Netflix पर जाने की पहली सालगिरह मनाई गई. इस वजह से ही तीन चैंपियनशिप मुकाबले भी रखे गए थे. फैंस को किसी बड़े स्टार की वापसी की उम्मीद भी थी. रोमन रेंस और क्रिस जैरिको का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर था. ट्रिपल एच ने किसी को भी वापसी के लिए बुक ना कर दर्शकों का दिल तोड़ दिया. रेंस को तो कम से कम द गेम ने जरूर बुक करना चाहिए था.

ये भी पढ़ें:-WWE में बेईमानी से चैंपियन बनी Becky Lynch, रेफरी की आंखों में धूल झोंककर 28 साल के रेसलर का तोड़ा दिल

विज्ञापन

मैक्सिकन डुप्री की हार

मैक्सिकन डुप्री ने पिछले कुछ महीनों में खुद को साबित किया है. कंपनी ने उन्हें विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी दी. 49 दिन में ही उनके टाइटल रन का अंत हो गया. सबसे बड़ी बात है कि बैकी लिंच ने चीटिंग के जरिए टाइटल दोबारा हासिल किया. ट्रिपल एच द्वारा की गई बुकिंग बहुत खराब थी. ये बहुत बड़ी गलती उन्होंने की. डुप्री का टाइटल रन खत्म नहीं होना चाहिए था. उन्हें और मौके आगे दिए जाने चाहिए थे.

गुंथर और एजे स्टाइल्स का मैच

2025 में गुंथर ने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया. 2026 में एजे स्टाइल्स रिटायर होने वाले हैं. Raw में गुंथर और स्टाइल्स का सैगमेंट हुआ. स्टाइल्स ने द रिंग जनरल को थप्पड़ मारा. कंपनी ने बाद में दोनों के बीच अगले हफ्ते Raw में मैच का ऐलान कर दिया. दोनों के बीच पहली बार टक्कर होगी. कहीं ना कहीं इस मुकाबले को ट्रिपल एच ने किसी बड़े इवेंट के लिए बचाकर रखना चाहिए था. द गेम ने बहुत जल्दबाजी कर दी है. उनकी इस गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Raw Results, 5 जनवरी, 2026: WWE को मिले 3 नए चैंपियंस, John Cena के दुश्मन को पड़ा थप्पड़, Paul Heyman पर हमला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola