हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान

WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. दर्शक इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर मेंस और वुमेंस लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले सभी रेसलर्स के नाम तय हो गए हैं.

विज्ञापन
Money in the Bank 2026 लैडर मैच में मचेगा गदर (Photo: WWE.com)

Money in the Bank 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank 2026 होने वाला है. 10 अक्टूबर को इसका आयोजन होगा. लंबे समय बाद कंपनी द्वारा इवेंट कराया जा रहा है. अगस्त की शुरुआत में समरस्लैम अंतिम शो हुआ था. Money in the Bank का बिल्डअप शानदार रहा है. बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. शो में मुख्या आकर्षण का केंद्र मेंस और वुमेंस लैडर मैच होगा. दोनों मैचों में 6-6 रेसलर्स हिस्सा लेंगे. जो भी जीत हासिल करेगा उसे Money in the Bank ब्रीफकेस मिलेगा. उस रेसलर के पास आगे जाकर ब्रीफकेस कैश-इन कर वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा. खैर अब तस्वीर पूरी तरह से क्लियर हो गई है कि इन दोनों मैचों में कौन-कौन से रेसलर्स हिस्सा लेने वाले हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

मेंस लैडर मैच

मेंस लैडर मैच में खूब तबाही मचने वाली है. इसमें चार खतरनाक एक्शन दिखाने वाले रेसलर्स शामिल हुए हैं, जिनका नाम ब्रॉन ब्रेकर, जे’वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स और पेंटा है. इस मैच में दो अनुभवी स्टार्स भी नज़र आएंगे. कंपनी ने इस बार सीएम पंक और केविन ओवेंस को भी मौका दिया है. मुकाबले में खूब लैडर्स टूटने की उम्मीद जताई जा रही है.

सभी की नजरें पंक के ऊपर होंगी. पंक अब किसी भी मैच में जल्दी थक जा रहे हैं. उम्र उनके ऊपर हावी हो रही है. लैडर मैच में तो हाई-फ्लाइंग मूव्स हर बार लगते हैं. एवंस को आप सभी जानते हैं कि वो उछल-उछल कर अपने विरोधियों को पटकते हैं. पंक को सभी से सावधान रहना होगा. वैसे इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार ब्रेकर और पेंटा माने जा रहे हैं. इन दोनों में से कोई एक ब्रीफकेस अपने नाम कर सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!

वुमेंस लैडर मैच

वुमेंस लैडर मैच में भी खूब बवाल होने वाला है. कंपनी ने सभी युवा रेसलर्स को मौका दिया है. सोल रुका, लोला वाइस, जेसी ज़ेन, रॉक्सन परेज, लैश लीजेंड और टिफनी स्ट्रेटन ने वुमेंस लैडर मैच में क्वालिफाई किया है. इनमें से लैडर मैच का अनुभव सिर्फ टिफनी को है. वो एक बार लैडर मैच जीतकर वुमेंस चैंपियन भी बन चुकी हैं. रॉक्सन परेज मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. कंपनी लीजेंड को भी मौका दे सकती है. उन्होंने भी अपनी ताकत से सभी को प्रभावित किया है. रुका ने इस साल ही मेन रोस्टर में एंट्री की है. वो भी ब्रीफकेस हासिल कर सकती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola