Jey Uso Not Named Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस और जे उसो इस समय साथ काम कर रहे हैं। दोनों एक ही परिवार से आते हैं। दोनों भाइयों को एक-दूसरे के खिलाफ या साथ में देखना हमेशा ही रोचक रहता है। रोमन रेंस अपने फिनिशर के रूप में स्पीयर का उपयोग करते हैं। जे उसो ने अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत के बाद रोमन के इस मूव का उपयोग करना शुरू किया। जे उसो से जब सबसे बेस्ट स्पीयर लगाने वाले सुपरस्टार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने रोमन रेंस का नहीं, बल्कि अपने कट्टर दुश्मन का नाम लिया। यह रोमन के लिए किसी धोखे से कम नहीं है।
जे उसो ने रोमन रेंस के ऊपर ब्रॉन ब्रेकर को चुना
सैन डिएगो कॉमिक कॉन में हाल ही में जे उसो नजर आए थे। इसी बीच उनसे WWE में सबसे बेस्ट स्पीयर लगाने वाले रेसलर का नाम पूछा गया। उसो ने इसी बीच रोमन का जिक्र तक नहीं किया और सीधा ब्रॉन ब्रेकर का नाम ले लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे ब्रॉन ब्रेकर का नाम लेना होगा। आप लोग स्पीयर देखते हैं, आपको पता होगा, मुझे नहीं पता। इसके बावजूद मुझे उनका नाम लेना होगा। वो जनरेशनल परिवार स्टाइनर से आते हैं। उनके पिता और मेरे पिता रेसलिंग में साथ में आगे आए हैं। हम भी वैसा ही कुछ कर रहे हैं। मैं यहां सीएम पंक और अपने भाई जेकब फाटू के साथ बैठने पर भी खुद को खुशनसीब महसूस कर रहा हूं।’
रोमन रेंस और जे उसो का जल्द होगा ब्रॉन ब्रेकर और उनके पार्टनर से मैच
रोमन रेंस ने वापसी करने के बाद ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को निशाना बनाते हुए जे उसो को बचाया था। अब SummerSlam 2025 में रोमन और उसो का ब्रेकर और रीड के खिलाफ टैग टीम मैच होगा। उसो की ब्रॉन ब्रेकर और उनके साथी से दुश्मनी देखने को मिल रही है और रोमन रेंस भाई होने के नाते उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इसके बावजूद जे ने बेस्ट स्पीयर का खिताब अपने भाई को देने के बजाय कट्टर दुश्मन को देना बेहतर समझा।
ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज Roman Reigns के कारण गिरफ्तार होते-होते बची थीं महिला रेसलर, किस्सा सुनकर हो जाएंगे हैरान!
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines