WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल का खुला खाता, इन 2 टीमों को मिले 4-4 अंक

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला गया। ये मैच ड्रॉ रहा। इस मैच के बाद दोनों टीमों का डब्ल्यूटीसी 2025-27 पॉइंट्स टेबल में खाता खुल चुका है। मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों को 4-4 अंक मिले।

SL vs BAN

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

WTC 2025-27: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिफ 2025-27 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली थी। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने मैच की दोनों पारियों नें शतक लगाए थे, हालांकि ये मैच ड्रॉ रहा। इस मैच के बाद डब्ल्यूटीसी 2025-27 पॉइंट्स टेबल का भी खाता खुल गया है।

विज्ञापन

श्रीलंका-बांग्लादेश का खुला खाता

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला गया। 5 दिन तक चला ये टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। जिसके चलते दोनों टीमों को 4-4 अंक मिले। इस मैच के बाद इन दोनों टीमों का डब्ल्यूटीसी 2025-27 पॉइंट्स टेबल में खाता भी खुल गया है। वहीं दूसरी तरफ भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है, अगर ये मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों का पॉइंट्स टेबल में खाता खुलेगा, लेकिन अगर कोई एक टीम मैच को जीत जाती है तो उसी टीम का पॉइंट्स टेबल में खाता खुलता हुआ दिखाई देगा और जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

12 साल बाद गॉल में हुआ मैच ड्रॉ

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में ड्रॉ हुआ है। 12 साल के बाद इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है, खास बात ये है कि आखिरी बार भी इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच खेला गया टेस्ट मैच ही ड्रॉ हुआ था।

विज्ञापन

इस मैच की पहली पारी में बांग्लादेश ने बल्लेबाजी करते हुए 495 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से पहली पारी में मुशफिकुर रहीम ने 163, नजमुल हसन शांतो ने 148 और लिटन दास ने 90 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 485 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निशांका ने 187 रन और कामिंडु मेंडिस ने 87 रन की पारी खेली थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। दूसरी पारी में शांतो ने 125 रन बनाए थे। इसके बाद पांचवें दिन श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 72 रन बनाए थे और मैच ड्रॉ हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ