IND vs ENG: दूसरे दिन भारत से ये हुई गलतियां, आधी इंग्लैंड टीम पहुंच जाती पवेलियन

India vs England 1st Test: दूसरे दिन टीम इंडिया फील्डिग और गेंदबाजी में कई चूक हुई, जिसके चलते इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे, दूसरी ही दिन इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट सकती थी।

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 471 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए थे। इसके बाद गेंदबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही थी और 4 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लग गया था। इसके बाद ओली पोप और बने डकेट के बीच 122 रन की साझेदारी देखने को मिली थी। इंग्लैंड को पहले दिन 3 झटके लगे थे, हालांकि ये विकेट ज्यादा हो सकते थे लेकिन फील्डिंग और गेंदबाजी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तरफ से कुछ गलतियां देखने को मिली।

विज्ञापन

ओली पोप का नहीं हो पाता शतक

दूसरे दिन इंग्लैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए ओली पोप ने शतक जड़ा। जो उनके टेस्ट करियर का 9वां शतक है। हालांकि जसप्रीत बुमराह ने ओली पोप को भी लगभग अपने जाल में फंसा लिया था, लेकिन स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल ने गलती हुई और पोप का कैच छूट गया। जब ओली पोप 60 रन के स्कोर पर थे, तब जायसवाल ने उनका कैच छोड़ दिया था। जिससे बुमराह भी थोड़े नाखुश दिखे थे। इसके बाद पोप ने अपना शतक पूरा किया।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की नो बॉल

दूसरे दिन का आखिरी ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था, जिसमें उन्होंने 3 नो बॉल डाली थी। वहीं इस ओवर में जसप्रीत को हैरी ब्रूक की विकेट मिल सकती थी। बुमराह की शानदार बाउंसर पर हैरी का कैच मोहम्मद सिराज ने पकड़ा था, लेकिन अंपायर इसको नो बॉल दे दिया था। जिसके चलते हैरी ब्रूक को चांस मिल गया।

विज्ञापन

अगर टीम इंडिया को ये 2 विकेट मिलते तो दूसरे ही दिन इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन में होती और टीम इंडिया की मैच पर पकड़ ओर ज्यादा मजबूत हो जाती। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए थे। फिलहाल ओली पोप 100 रन बनाकर नाबाद है, जबकि हैरी ब्रूक अपना खाता खोलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ