33 गेंदों पर शतक ठोककर इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका, वैभव सूर्यवंशी से भी निकला आगे

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 के 18वें मैच में बुंदेलखंड बुल्स के बल्लेबाज अभिषेक पाठक ने टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी से भी तेज शतक ठोककर तहलका मचा दिया। अभिषेक ने महज 33 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 15 छक्के शामिल थे।

abhishek pathak-vaibhav suryavanshi

अभिषेक पाठक-वैभव सूर्यवंशी

MPL 2025: आईपीएल 2025 में इस बार 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाल देखने को मिला था, जिन्होंने महज 35 गेंदों पर शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। वैभव के इस शतक को फैंस अभी तक भूल ही नहीं पाए थे कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में अभिषेक पाठक ने महज 33 गेंदों पर शतक लगाकर एक बार फिर से टी20 क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। अपनी इस ताबड़तोड़ शतकीय पारी में अभिषेक ने वैभव से भी ज्यादा छक्के लगाए।

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी से भी तेज ठोका शतक

इन दिनों भारत में मध्य प्रदेश लीग खेली जा रही है। जिसमें युवा खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। इस लीग में खेले गए बुंदेलखंड बुल्स और जबलपुर रॉयल लायंस मैच में अभिषेक पाठक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। बुंदेलखंड बुल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने महज 33 गेंदों पर शतक ठोककर टी20 क्रिकेट में तहलका मचा दिया। उन्होंने इस मैच में 48 गेंदों पर पर 133 रन की पारी खेली थी, जिसमें 15 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। जिसमें 11 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुंदेलखंड बुल्स ने 19 रन से जीता मैच

एमपीएल 2025 के 18वें मैच में बुंदेलखंड बुल्स और जबलपुर रॉयल लायंस की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे। जिसमें अभिषेक पाठक के 133, करन के 45 और गौतम जोशी के 24 रन शामिल रहे। वहीं जबलपुर रॉयल लायंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पंकज पटेल ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद जबलपुर रॉयल लायंस की टीम 19.1 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जबलपुर रॉयल लायंस के बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। जबलपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रीतिक टाडा ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इसके अलावा अभिषेक भंडारी ने 33, सिद्धार्थ ने 25 और रितेश ने 22 रन की पारी खेली थी। वहीं बुंदेलखंड बुल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ओमकार नाथ सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ