WPL 2025 शेड्यूल का हुआ ऐलान, 4 शहरों को मिली टूर्नामेंट की मेजबानी

WPL 2025 schedule: 16 जनवरी को WPL शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार 4 शहरों को टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई है।

WPL (1)
विज्ञापन

WPL 2025 schedule: महिला प्रीमियर लगी (WPL 2025)के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट का आगाज 14 फरवरी से होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट कुल 4 शहरों में खेला जाएगा। पांच टीमें लीग का हिस्सा बनेंगी।

आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मुकाबला

टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच गुजरात के वड़ौदरा में खेला जाएगा, जबकि फाइनल की मेजबानी मुंबई करेगा। टूर्नामेंट को वड़ौदरा, मुंबई,लखनऊ और बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Advertisment

महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती 6 मैच बीसीए स्टेडियम बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट के 8 मैच की मेजबानी बेंगलुरु में होगी। इसके बाद टूर्नामेंट का कारवां लखनऊ रवाना होगा। नवाबों की धरती पर कुल 4 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद मुंबई में नॉकआउट सहित फाइनल मैच खेले जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन की मेजबानी दो शहरों ने की थी, जिसमें दिल्ली और बेंगलुरु का नाम शामिल था।

WPL 2025 का पूरा कार्यक्रम

वडोदरा में खेले जाने वाले मुकाबले

विज्ञापन

14 फरवरी : गुजरात बनाम आरसीबी
15 फरवरी : मुंबई बनाम दिल्ली
16 फरवरी : गुजरात बनाम यूपी
17 फरवरी : दिल्ली बनाम आरसीबी
18 फरवरी : गुजरात बनाम मुंबई
19 फरवरी : यूपी बनाम दिल्ली

बेंगलुरु में खेले जाने वाले मुकाबले

विज्ञापन

21 फरवरी : आरसीबी बनाम मुंबई
22 फरवरी : दिल्ली बनाम यूपी
24 फरवरी : आरसीबी बनाम यूपी
25 फरवरी : दिल्ली बनाम गुजरात
26 फरवरी : मुंबई बनाम यूपी
27 फरवरी : आरसीबी बनाम गुजरात
28 फरवरी : दिल्ली बनाम मुंबई
1 मार्च : आरसीबी बनाम दिल्ली

लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले

विज्ञापन

3 मार्च : यूपी बनाम गुजरात
6 मार्च : यूपी बनाम मुंबई
7 मार्च : गुजरात बनाम दिल्ली
8 मार्च : यूपी बनाम आरसीबी

मुंबई में खेले जाने वाले मुकाबले

विज्ञापन

10 मार्च : मुंबई बनाम गुजरात
11 मार्च : मुंबई बनाम आरसीबी
13 मार्च : एलिमिनेटर
15 मार्च : फाइनल

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ