Womens Premier League 2025 : महिला प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार (27 फरवरी) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात जायंट्स से हुआ। इस मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की दम पर दिल्ली ने जीत हासिल की। ये उनकी इस सीजन में तीसरी जीत हैं। 128 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है ।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने भी दिखाया दम
128 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं। कप्तान मेग लैनिंग 13 गेंदों में 3 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शैफाली वर्मा और जेस जोनासेन ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 74 रन की साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आई जेस जोनासेन ने शानदार फिफ्टी बनाई। हालांकि जेमिमा रोड्रिग्स (5) और सदरलैंड (1) जल्दी आउट हो गईं हैं। उनके आउट होने के बाद जेस जोनासेन और मैरिज़ान कप्प ने टीम को जीत दिला दी।
गुजरात के बल्लेबाज हुए फेल
महिला प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स को 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन पर रोक था। टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने गुजरात जायंट्स के टॉप आर्डर को ध्वस्त कर दिया।
टीम के लिए अंत में भारती फूलमाली के नाबाद 40 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से गुजरात ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा डायंड्रा डोटिन ने 26 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए शिखा पांडे, मारिजाने काप और एनाबेल सदरलैंड ने दो दो विकेट लिए।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
52 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines