WI vs SA: इतिहास रचने की दहलीज पर कगिसो रबाडा, बनेंगे ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज

WI vs SA Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज कगिसो रबाडा वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं। वह डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Kagiso Rabada

Kagiso Rabada

WI vs SA Kagiso Rabada: टी-20 वर्ल्ड कप और पेरिस ओलंपिक के बाद टेस्ट क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। बांग्लादेश की टीम सितंबर के महीने में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आने वाली है। जिसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेला जाएगा। WTC के तहत ही वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसका दूसरा टेस्ट मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज कगिसो रबाडा के पास इतिहास रचने का मौका है। आइए आपको बताते हैं रबाडा टेस्ट क्रिकेट में किस तरह इतिहास रच सकते हैं।

विज्ञापन

सबसे कम गेंदों में 300 विकेट चटकाने वाले SA के पहले गेंदबाज बन जाएंगे रबाडा 

दरअसल, कगिसो रबाडा सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम दर्ज है। स्टेन ने 12605 गेंदों में 300 विकेट चटकाए थे। जबकि रबाडा ने अब तक 11596 गेंदों में 295 विकेट चटका दिए हैं। अब रबाडा को स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 5 विकेट और चटकाने हैं। इसके लिए उनके पास 1009 गेंदें हैं। माना जा रहा है कि रबाडा इस मुकाबले में ही ये रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे।

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन टॉप पर 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट्स की बात करें तो भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इस मामले में टॉप पर हैं। अश्विन ने महज 54 मैचों में ये रिकॉर्ड बनाया था। जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेनिस लिली का नाम दर्ज है। उन्होंने 56 मैचों में ये कारनामा किया था। श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन तीसरे स्थान पर काबिज हैं। मुरलीधरन ने 58 मैचों में ये कीर्तिमान स्थापित किया था। जबकि न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हेडली चौथे स्थान पर हैं। जिन्होंने 61 मैचों में कारनामा किया था। पांचवें स्थान पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज मैल्कम मार्शल का नाम आता है। जिन्होंने 61 मैचों में 300 विकेट चटकाए थे। डेल स्टेन छठे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 61 मैचों में ये कारनामा किया था। रबाडा सबसे कम मैचों के मामले में 300 विकेट चटकाने वाले एलन डोनाल्ड के बाद साउथ अफ्रीका के तीसरे गेंदबाज भी बन सकते हैं। वह अपना 64वां मुकाबला खेल रहे हैं। डोनाल्ड ने 63 मैचों में 300 विकेट निकाले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ