आखिरी टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं जेम्स एंडरसन, शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इतने विकेट की जरूरत

ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज कल से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

James Anderson

James Anderson

ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कल से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। 10 से 30 जुलाई के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मैच 10 से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। ये मैच इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के करिअर का आखिरी मैच होगा। अपने आखिरी मैच में जेम्स एंडरसन इतिहास रच सकते हैं और अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

शेन वॉर्न के रिकॉर्ड को छोड़ेंगे पीछे

जेम्स एंडरसन ने अब तक कुल 187 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 700 विकेट हासिल किए हैं। एंडरसन कल अपने करिअर का आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेंगे। इस मैच में उनकी नजर शेन वॉर्न के उस रिकॉर्ड पर होगी, जिसे वह तोड़ सकते हैं। शेन वॉर्न ने अपने करिअर में कुल 145 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 708 विकेट लिए हैं। अगर एंडरसन इस मैच में 9 विकेट ले लेते हैं तो वो दुनिया में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

पहले नंबर पर कौन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं। मुथैया मुरलीधरन ने अपने करिअर में कुल 133 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 800 विकेट हासिल किए हैं।

दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न दोनों ही स्पिन गेंदबाज हैं। जेम्स एंडरसन के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज इंग्लैंड के ही स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। इन्होंने कुल 604 विकेट हासिल किए हैं और सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पाचंवे स्थान पर हैं।

कुंबले चौथे स्थान पर

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले का नाम दर्ज है। अनिल कुंबले ने अपने करिअर में कुल 132 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 619 विकेट हासिल किए हैं।

इस मामले में सचिन से पीछे

जेम्स एंडरसन ने अब तक अपने करियर में 187 टेस्ट मैच खेले हैं। वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ