'बुमराह अकेले नहीं सिकंदर' वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

T20 World Cup 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका जीती हुई बाजी अंतिम समय में हार गई। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इसी प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। अब साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भारत की गेंदबाजी पर अपनी टिप्पणी की है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

T20 World Cup 2024 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। रोमांच से भरे इस मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच के बाद से ही क्रिकेट जगत में जसप्रीत बुमराह की सराहना की जा रही है। इस बीच साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह की तारीफ तो की है। लेकिन बुमराह के अलावा भी उन्होंने अन्य गेंदबाजों को टीम की जीत का क्रेडिट दिया है।

विज्ञापन

बुमराह की क्लास नंबर-1

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी इमरान ताहिर ने एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। इमरान ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में क्लास है। इसमें कोई भी शक नहीं है। वह शानदार गेंदबाज हैं, उनकी गेंद पर रन बना पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है।

विज्ञापन

बुमराह अकेले नहीं सिकंदर

इमरान ताहिर ने कहा कि भारत वर्ल्ड चैंपियन बना है तो इसमें सिर्फ जसप्रीत बुमराह का योगदान नहीं है। इसमें अर्शदीप सिंह और स्पिन गेंदबाजों का भी बड़ा योगदान है। इन गेंदबाजों ने दूसरी छोर से कसी हुई गेंदबाजी की है। इसका फायदा जसप्रीत बुमराह को भी मिला है। विपक्षी टीम के बल्लेबाज अगर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रन बनाने के लिए तरस रहे थे तो दूसरी छोर से भी दूसरा गेंदबाज वैसी ही गेंदबाजी कर रहा था। ऐसे में जब बुमराह के खिलाफ शॉट खेलने की कोशिश होगी तो विकेट भी गिरेंगे और मैच भी पलटेगा।

विज्ञापन

भारत के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

इमरान ताहिर ने कहा कि भारत के पास मौजूदा समय में सबसे आक्रमक गेंदबाजी है। भारतीय टीम के गेंदबाजों में जो आक्रमणता नजर आती है वह कमाल की है। इस वर्ल्ड कप में कई मुश्किल समय भी टीम इंडिया पर आए थे लेकिन गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन के दम पर मैच का रुख पलट दिया। यही वजह है कि भारत इस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर विश्व विजेता बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ