पाकिस्तान टीम में मचा बवाल! PCB से क्यों नाराज हैं खिलाड़ी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज बुरी तरह गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बवाल मच गया है. अब ज्यादातर खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नाराज हो गए हैं.

Cricket News - 2026-05-27T180955.464
1 / 7

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हर बार कुछ नया बदलाव होता रहता है. कभी अचानक इस टीम का कोच बदल दिया जाता है, तो कभी कप्तान को हटाकर किसी और खिलाड़ी को जिम्मा दे दिया जाता है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड में स्थिरता नाम की कोई चीज नहीं है. अब एक बार फिर से पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके चलते खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नाराज हैं.  

विज्ञापन

पीसीबी ने लिया बड़ा फैसला

पीसीबी ने लिया बड़ा फैसला2 / 7

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सपोर्ट स्टाफ में कई बड़े बदलाव किए हैं. पाकिस्तान टीम में लंबे समय से टीम के साथ जुड़े फिजियो क्लिफ डीकन को हटा दिया गया है. जिसके वजह से पाकिस्तान टीम के कुछ खिलाड़ी पीसीबी से नाराज हो गए हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बदला फिजियो

पाकिस्तान ने बदला फिजियो3 / 7

फिजियो क्लिफ डीकन की जगह पर इफ्तिखार अहमद को नया फिजियो नियुक्त किया गया है. 'टेलीकॉम एशिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से पाक के कई खिलाड़ी निराश हैं, क्योंकि डीकन लंबे समय से राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े हुए थे. ये भी पढ़ें:  रोहित-विराट नहीं, IPL के एक सीजन में बतौर कप्तान इस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!  

साल 2017 से जुड़े थे डीकन

साल 2017 से जुड़े थे डीकन4 / 7

45 साल के डीकन साल 2017 से पाकिस्तान टीम के साथ जुड़े हुए थे. ड्रेसिंग रूम में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाता था. खासकर तेज गेंदबाज उनकी ज्यादा इज्जत करते थे. पीसीबी ने फिलहाल डीकन के हटाए जाने का आधिकारिक कारण नहीं बताया है. ये भी पढ़ें: BCCI जल्द ही रजत पाटीदार की करवाएगी टीम इंडिया में एंट्री! 

विज्ञापन

स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन के डायरेक्टर ने लिया फैसला

स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन के डायरेक्टर ने लिया फैसला5 / 7

लेकिन रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन' के डायरेक्टर जावेद मुगल टीम में बार-बार होने वाली चोटों की समस्या से असंतुष्ट थे और उन्होंने इसका जिम्मेदार डीकन को ठहराया. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पीसीबी को इस फैसले पर दोबारा सोचने के लिए भी कहा है.

भावुक हुए थे डीकन

भावुक हुए थे डीकन6 / 7

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दौरान डीकन को टीम छोड़ने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद वह काफी भावुक हो गए थे. उन्होंने भावुक होकर टीम के खिलाड़ियों को गले भी लगाया था.

विज्ञापन

पाक की शर्मनाक हार

पाक की शर्मनाक हार7 / 7

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बंटाधार हुआ था. पाकिस्तान को इस मैच में 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश की सरजमीं पर पाकिस्तान को मिली हार के बाद दुनिया में इस टीम की आलोचना हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन