गाबा टेस्ट के चौथे दिन अचानक क्यों खुशी से चिल्ला उठे गौतम गंभीर? जानें वजह

IND vs AUS: गाबा में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मुकाबले के चौथे दिन गौतम गंभीर अचानक ड्रेसिंग रुम में चिल्ला उठे।

Team India (6)

Gautam Gambhir: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गाबा में खेला जा रहा है। चौथे दिन भी भारतीय टीम का संघर्ष जारी रहा। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। हालांकि चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले गौतम गंभीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें हेड कोच अचानक चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है मामला आइए जानते हैं।

विज्ञापन

क्यों चिल्ला उठे गौतम गंभीर?

दरअसल भारतीय टीम को चौथे दिन फॉलोऑन बचाने के लिए 244 रन बनाने थे। 244 रन बनाने से पहले भारतीय टीम 9 विकेट खो चुकी थी। क्रीज पर जसप्रीत बुमराह और आकशदीप मोर्चा संभाले हुए थे। आकाशदीप ने चौका जड़ा और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। जिसके बाद गौतम गंभीर ड्रेसिंग रुम में खुशी से चिल्ला उठे। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गंभीर के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

चौथे दिन राहुल और जडेजा ने संभाला मोर्चा

चौथे दिन भारत की ओर से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन पारी का मुजायरा पेश किया। राहुल ने 139 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके अपने नाम किए। वहीं जडेजा ने 123 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 252/9 है। भारतीय टीम फिलहाल 193 रन पीछे है।

विज्ञापन

पैट कमिंस और स्टार्क का जलवा

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। स्टार्क ने अपने 24 ओवर के स्पेल में 83 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं पैट कमिंस ने भी 20.5 ओवर में 80 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया भारत को जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ