कौन विराट कोहली? स्टार फुटबॉलर ने भारतीय दिग्गज को नहीं पहचाना, गुस्सा हो गया जबरा फैन

Who Is Virat Kohli: दुनियाभर में विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक कोहली छाए रहते हैं। वहीं अब एक दिग्गज फुटबॉलर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो विराट कोहली को पहचानने से मना कर देते हैं।

virat kohli

virat kohli

Who Is Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की दुनियाभर में काफी फैन फॉलोइंग है। हर कोई विराट कोहली को जानता है। क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक कोहली छाए रहते हैं। फिलहाल कोहली लंदन में अपने परिवार के साथ क्रिकेट से ब्रेक लेकर समय बिता रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिग्गज फुटबॉलर से विराट कोहली के बारे में पूछता है लेकिन फुटबॉलर कोहली को जानने से इंकार कर देता है।

फुटबॉलर बोला- कौन विराट?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ‘I show speed’ और स्टार फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ‘I show speed’ फुटबॉलर से भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में पूछते हैं। दरअसल ये दोनों एक गाड़ी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान स्पीड पूछते हैं क्या आप विराट कोहली को जानते हैं? जिसपर ज्लाटन इब्राहिमोविच मना कर देते हैं।

इसके बाद स्पीड उनको कोहली की तस्वीर दिखाते हैं तो ज्लाटन कहते कौन विराट कोहली? इस पर स्पीड थोड़े निराश हो जाते हैं। इसके बाद स्पीड फुटबॉलर ज्लाटन को विराट कोहली के बारे में बताते हैं कि वे क्रिकेट की दुनिया के ‘GOAT’ हैं। बाद में जाल्टन कहते हैं कि वे क्रिकेट नहीं देखते हैं शायद इसलिए उनको विराट कोहली के बारे में नहीं पता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ‘I show speed’ विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान स्पीड ने भारत में आकर सभी मैच देखें थे। इसके अलावा टी20 विश्व कप के दौरान भी स्पीड को मैदान में पहुंचकर विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए देखा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ