विराट कोहली के साथ रुतुराज गायकवाड़ की हो रही तुलना, बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान

Ruturaj Gaikwad Comparison Virat Kohli: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं। दूसरी गायकवाड़ की कोहली से भी तुलना होने लगी है।

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad Comparison Virat Kohli: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। विराट को साथ-साथ रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भी संन्यास ले लिया था। इन तीनों सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में युवा खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस सीरीज में तीसरे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। गायकवाड़ कमाल के बल्लेबाज हैं, अब उनकी तुलना विराट कोहली से भी होने लगी है। जिसके बाद खुद गायकवाड़ ने इस सवाल का जवाब दिया है।

गायकवाड़ का बड़ा बयान

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद दूसरे टी20 मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने तीसरे नंबर पर आकर कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब गायकवाड़ के सामने कोहली की कमी को पूरा करने की चुनौती होगी। वहीं कुछ फैंस अभी से गायकवाड़ की तुलना कोहली से करने लगे हैं।

जिस पर अब खुद गायकवाड़ ने बड़ा बयान दिया है। कोहली से तुलना को लेकर गायकवाड़ ने कहा कि ये काफी बड़ा विषय है और इस पर इतना सोचने की जरूरत नहीं है। उनकी जगह को भरना वास्तव में उतना आसान नहीं है। अभी अपने करियर, अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है। सिर्फ टीम को जिताने के बारे में सोचना है।

गायकवाड़ पर कोहली की जगह को भरने का दबाव

विराट कोहली दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी क्लास, उनकी कवर ड्राइव का हर कोई फैन है। हालांकि कोहली टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। संन्यास के दौरान खुद कोहली ने कहा था कि अब युवा खिलाड़ियों के दौर का समय आ गया है और उनको ही टीम इंडिया को आगे बढ़ाना है। अब टी20 इंटरनेशनल में गायकवाड़ को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में गायकवाड़ पर थोड़ा दबाव जरूर होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ