हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं टीम इंडिया के नए खिलाड़ी अशोक शर्मा? जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली डेब्यू कैप

Who is Ashok Sharma: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच में भारत की ओर से अशोक शर्मा को डेब्यू कैप पहनने का मौका मिला. अशोक शर्मा आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंककर चर्चा में आए थे. आइए जानते हैं कौन हैं टीम इंडिया के नए खिलाड़ी अशोक शर्मा?

विज्ञापन
AI Created Image

Who is Ashok Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्टस क्लब में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की ओर से अशोक शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिला. वह जिम्बाब्वे की धरती पर भारत के लिए टी-20 डेब्यू करने वाले 23वें खिलाड़ी भी बने. आइए जानते हैं कौन हैं अशोक शर्मा?

कौन हैं अशोक शर्मा?

अशोक शर्मा राजस्थान के रहने वाले हैं. उनका जन्म 17 जून साल 2002 को हुआ था. उनका जन्म किसान परिवार में हुआ था. साल 2022 में अशोक को केकेआर ने 55 लाख में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने बेंच पर ही पूरा सीजन बिताया. आईपीएल 2026 में उन्हें गुजरात टाइटंस ने अपने दल का हिस्सा बनाया और उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल भी किया. आईपीएल 2026 में उन्होंने सबसे तेज गेंद फेंककर तबाही मचाई थी. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 154.2 kmph की गेंद डालकर कमाल किया था. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला और उन्होंने पहले ही मैच में डेब्यू किया.

हाल ही में अशोक शर्मा को भारतीय A टीम से खेलने का मौका मिला था. उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ 1 वनडे मैच खेला था. इस दौरान वह केवल 1 विकेट ही झटक पाए थे. लेकिन उनकी तेज गति ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WTC फाइनल 2027 की तारीख का ऐलान, इस ऐतिहासिक मैदान पर होगी खिताबी जंग

ऐसा रहा है घरेलू करियर

24 साल के अशोक ने अब तक 4 फर्स्ट क्लास मैच में 14 विकेट झटके हैं. इसके अलावा 8 लिस्ट A मैच में उन्होंने 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 16 टी-20 मैच में उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने जीटी के लिए खेलते हुए 6 मैच में 6 विकेट हासिल किए थे. उनकी तेज रफ्तार ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचने में मदद की.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola