WTC फाइनल 2027 की तारीख का ऐलान, इस ऐतिहासिक मैदान पर होगी खिताबी जंग

आईसीसी ने 23 जुलाई को अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है. इस बार भी इंग्लैंड को फाइनल होस्ट करने की मेजबानी मिली है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 कब और कहां खेला जाएगा. आइए जानते हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

WTC Final 2027 Venue: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल अगले साल खेला जाना है. फाइनल मुकाबले की तैयारियां अभी से ही शुरू हो चुकी हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. साउथ अफ्रीका ने खिताब जीता था. अब आगामी WTC फाइनल 2027 के लिए आईसीसी ने तारिख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है. इस बार भी फाइनल मैच इंग्लैंड की धरती पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 9 से 13 जून के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा. साल 2025 में भी इंग्लैंड के लंदन स्थित लॉर्ड्स में फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस बार भी आईसीसी ने इंग्लैंड की ही सरजमीं को चुना है. द ओवल पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी करेगा. ऐसे में अब सभी टीमें फाइनल में होने वाले खिताी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करना चाहेंगी.

विज्ञापन

कैसे तय होती है 2 टीमें?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की 2 टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका के आधार पर तय होती हैं. टॉप-2 टीमों को फाइनल खेलने के लिए चुना जाता है. भारतीय टीम साल 2021 और साल 2023 में फाइनल खेल चुकी है. हालांकि भारत को साल 2021 में विराट कोहली की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. जबकि साल 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेकने पड़े थे.

अंक तालिका पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 84 अंक और 87.50 पीसीटी अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 36 अंक और 75 पीसीटी अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा न्यूजीलैंड 52 पॉइंट्स और 72.22 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश 28 अंक और 58.33 पीसीटी अंक के साथ चौथे नंबर पर है. भारत पांचवें स्थान पर है. उसके पास 52 अंक और 48.15 पीसीटी अंक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ