IND vs AUS: कौन हैं विराट कोहली से भिड़ने वाली जर्नलिस्ट? एयरपोर्ट पर हुआ था विवाद

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न एयरपोर्ट पर विराट कोहली की ऑस्ट्रेलियाई लेडी जर्नलिस्ट से तस्वीरें क्लिक करने को लेकर बहस हो गई थी। आखिरी कौन हैं वो लेडी जर्नलिस्ट?

nat yoannidis virat kohli

nat yoannidis virat kohli

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच के लिए जब विराट कोहली मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तो उनका ऑस्ट्रेलिया की एक लेडी जर्नलिस्ट के साथ विवाद हो गया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। अब भारतीय फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कोहली से भिड़ने वाली ये लेडी ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट कौन हैं?

विज्ञापन

नैट योनिडिस से हुआ था कोहली का विवाद

दरअसल जिस लेडी जर्नलिस्ट के साथ विराट कोहली की बहस हुई थी, उनका नाम नैट योनिडिस है। नैट योनिडिस एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटेटर हैं, वे फिलहाल मेलबर्न में नाइन न्यूज चैनल के लिए काम करती हैं। इसके अलावा योनिडिस 7 नेटवर्क और फॉक्स स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े चैनलों के साथ काम कर चुकीं हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मेलबर्न एयरपोर्ट पर योनिडिस चैनल 7 क्रू का हिस्सा थीं, इस दौरान वे कोहली और उनके परिवार की तस्वीरें ले रहीं थीं। जिसके बाद कोहली ने इस जर्नलिस्ट से परिवार की तस्वीरें हटाने के लिए कहा था, जिस पर कोहली थोड़ा गुस्सा भी हो गए थे।

विज्ञापन

मेलबर्न में होगा चौथा टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का तीसरा मैच बारिश के चलते पांचवें दिन ड्रॉ कर दिया गया था। अब चौथा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा, इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही है। जो भी टीम मेलबर्न टेस्ट को जीत लेगी वो सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगी। दूसरी तरफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए इस मैच रो जीतना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ