Year Ender 2025: वैभव सूर्यवंशी समेत 5 खिलाड़ी कर सकते हैं साल 2026 में डेब्यू, टीम इंडिया के लिए तहलका मचाने को तैयार!

5 players who could debut for Team India: आईपीएल 2025 के अलावा भारत के युवा खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में में भी कमाल किया है. हालांकि साल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन साल 2026 में इन5 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी के अलावा कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

5 players who could debut for Team India in 2026: साल 2025 में भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दुनिया को हैरान किया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कमाल कर दिया. वह सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने. केवल वैभव ही नहीं, बल्कि भारत के लिए कुल 5 खिलाड़ी साल 2026 में डेब्यू कर सकते हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. ऐसे में साल 2026 इन खिलाड़ियों के लिए लकी हो सकता है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में भी भारत के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था. वह टीम इंडिया के सबसे बड़े दावेदार हैं.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रतिनिधित्व किया था. वह भी लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रियांश आर्य

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 में एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर तहलका मचाने वाले प्रियांश आर्य पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर तमिलनाडु के खिलाफ 71 रनों की जुझारू पारी खेली थी. उन्हें ‘सिक्स हिटिंग मशीन’ के रूप में देखा जा रहा है. प्रियांश के लिए साल 2026 लकी होने वाला है.

विज्ञापन

रसिख सलाम डार

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने आईपीएल 2025 में आरसीबी की ओर से खासा प्रभावित किया था. इमर्जिंग टी20 एशिया कप 2024 में भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे. IPL 2025 की नीलामी में RCB ने उन्हें 6 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था. उन्होंने खासा प्रभावित भी किया.

विज्ञापन

आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.8 करोड़ में खरीदा. आशुतोष शर्मा भी साल 2026 में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ