सिर्फ 62 रन… और शुभमन गिल के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती हैं स्मृति मंधाना, श्रीलंका के खिलाफ साल का आखिरी मौका

Smriti Mandhana Could Break Shubman Gill’s Record: 30 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज के 5वें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले मे स्मृति मंधाना की नजर शुभमन गिल के अहम रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी.

Smriti Mandhana Shubman Gill

Smriti Mandhana Eyes on Shubman Gill’s Record: साल 2025 के आपने शानदार कैंपेन में स्मृति मंधाना एक नया चैप्टर जोड़ने की कगार पर हैं. इस इंडियन ओपनर ने करेंट कैलेंडर ईयर में पहले ही अलग-अलग फॉर्मेट्स में 1,703 रन जुटा लिए हैं. ये किसी वुमेन क्रिकेटर्स की तरफ से एक साल में हासिल किया गया सबसे ज्यादा टोटल स्कोर हैं.

विज्ञापन

क्या मंधाना तोड़ पाएंगी गिल का रिकॉर्ड?

मंधाना को अब सिर्फ 62 रन और चाहिए, और वो 2025 में मेंस और वुमेन दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी. इस वक्त भारत के ही शुभमन गिल के नाम 2025 के कैलेंडर ईयर में 1,764 रन का रिकॉर्ड है. टॉप ऑर्डर में उनकी कंसिस्टेंसी भारत महिला क्रिकेट टीम की कामयाबी की वजह बनी रही है, क्योंकि उन्होंने तीनों फॉर्मेट्स और कंडीशन में रन बनाए हैं और टीम के लिए मजबूत नींव रखी है.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ मौका

भारत की महिला टीम सीरीज के 5वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में मंगलवार को श्रीलंका का सामना करने वाली है. पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी मेजबान टीम का टारगेट 5-0 की क्लीन स्वीप पूरी करना होगा. मंधना शानदार फॉर्म और अचीवमेंट्स के साथ इस मैच में मैदान पर उतरेंगी. त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20आई के दौरान, वो दूसरी भारतीय महिला और कुल मिलाकर चौथी खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने 10,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए, इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हुईं जिसमें मिथाली राज, सुजी बेट्स और शार्लोट एडवर्ड्स भी हैं.

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल की परफॉर्मेंस

उनके करियर के आंकड़े अलग-अलग फॉर्मेट्स में उनके असर को बयां करते हैं. टेस्ट मैचों में, मंधाना ने 7 मैचों में 629 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 57.18 है और इसमें 2 सेंचुरी शामिल हैं. वनडे में, उन्होंने 117 मैचों में 5,322 रन बनाए हैं, जबकि टी20ई में उन्होंने 4,102 रन जोड़कर खुद को महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बना लिया है.

चौथे टी-20 में मंधाना का कमाल

चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में, मंधाना की 48 गेंदों पर 80 रन की पारी ने इंडिया को रिकॉर्ड 221/2 तक पहुंचाया, जिसे उन्होंने आसानी से डिफेंड करते हुए 30 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली. अब तिरुवनंतपुरम में होने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले में देखना होगा कि मंधाना शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ पाती हैं या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ