दो धाकड़ खिलाड़ियों से बदलेगी ऑस्ट्रेलिया की तस्वीर, जल्द होगा टीम का ऐलान

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में इस बार 20 टीमें भाग लेंगी. सभी देश अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. ऑस्ट्रेलिया भी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर चुकी है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक अपने दल का ऐलान नहीं किया है. लेकिन टीम में 2 मैच विनर खिलाड़ी की वापसी हो सकती है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है, जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने दल का ऐलान नहीं किया है. हालांकि टीम में 2 घातक खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है. ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने का दम रखते हैं. इसके अलावा टिम डेविड को भी मौका मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की हो सकती है वापसी

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को मौका मिल सकता है. कमिंस ने हाल ही में एशेज सीरीज के तीसरे मैच में चोट से वापसी की थी. हालांकि चौथे मैच से वह फिटनेस की वजह से बाहर हो गए. वह 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा हो सकते हैं. टिम डेविड हाल ही में बिग बैश लीग का हिस्सा थे. लेकिन चोट की वजह से वह बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं. लेकिन वह टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं. बता दें कि, कमिंस को जुलाई में पीठ में स्ट्रेस इंजरी हुई थी, जिसके बाद से कमिंस ने अब तक सिर्फ एक ही इंटरनेशनल मैच खेला है.

विज्ञापन

हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कमिंस, हेजलवुड पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि पैट कमिंस का चार हफ्तों में एक और स्कैन होगा, जिससे हमें वर्ल्ड कप के लिए उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाएगी. उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाएगा, और फिर हमें पता चलेगा कि उनकी स्थिति कैसी है. उन्होंने आगे कहा “जोश गेंदबाजी करने के लिए वापस आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि वे संभावित समय सीमा के हिसाब से पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ