Virat Kohli Prank: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े नामों में से एक हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी समानताएं हैं और दोनों ने अपने खेल के दम पर दुनियाभर में इज्जत कमाई है। विराट सचिन का काफी सम्मान भी करते हैं। विराट ने कुछ समय पहले अपने फेवरेट खिलाड़ी को लेकर ऐसा किस्सा शेयर किया था, जिसने सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने बताया था कि एक बार टीम के कुछ खिलाड़ियों ने उनके साथ मस्ती भरे अंदाज में रैगिंग की थी। यह बात तब की है, जब विराट टीम इंडिया में नए-नए थे और ड्रेसिंग रूम में काफी शांत रहते थे।
कोहली टीम इंडिया में आने से पहले 2008 में अपनी टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिता चुके थे, जिसके बाद 2009 में उनकी सीनियर टीम में एंट्री हुई थी। उनको ड्रेसिंग रूम में शांत-शांत सा देखकर एक बार टीम के खिलाड़ियों ने उनके साथ मजाक किया और उनसे कहा कि कोई भी नया खिलाड़ी जब टीम इंडिया में आता है तो उसे सचिन पाजी के पैर छूने पड़ते हैं। यहां कोहली को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान और मुनाफ पटेल जैसे सीनियर खिलाड़ी उनके साथ मजाक कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- 2 साल के बाद मैदान पर वापस लौटा टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी, निभाएगा अहम भूमिका
विराट आज भी नहीं भूले यह किस्सा
उन्हें लगा कि यह परंपरा है और सभी की तरह उन्हें भी ऐसा करना होगा। उन्होंने बाद में सचिन के आते ही उनके पैर छूने चाहे, लेकिन मास्टर ब्लास्टर ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और कोहली से पूछा कि क्या उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। जब तेंदुलकर को इस शरारत का पता चला, तो दोनों खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक सके। ड्रेसिंग रूम के इस किस्से को विराट आज भी नहीं भूल पाए हैं।
ऐसा है विराट का बेमिसाल करियर
विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके नाम अब तक 70 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं और वो भी सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतक लगाने के सबसे करीब हैं। कोहली अब तक भारत के लिए 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। विराट ने टेस्ट में 8848 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 29 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा किंग कोहली वनडे क्रिकेट में 50 शतक और 72 अर्धशतक जड़ चुके हैं। विराट ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 4188 बनाए हैं जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
27 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
28 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines