हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विनोद कांबली का बेटा क्या करता है? आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने दिया जवाब

Vinod Kambli: खराब हेल्थ और आर्थिक तंगी से जूझ रहे विनोद कांबली इन दिनों सुर्खियों में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि उनका बेटा क्या काम करता है।

विज्ञापन

Vinod Kambli: भारत के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। कांबली सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त रहे हैं। लेकिन कांबली का करियर सचिन जितना चमकदार नहीं रहा। कांबली के करियर में कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिला। इन दिनों कांबली सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है उनकी गंभीर बीमारी। कांबली इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

इसके अलावा वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू का हिस्सा बने कांबली ने खुलकर अपने हालिया जिंदगी पर बात की है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे के बारे में भी बताया।

क्या करता है कांबली का बेटा?

कांबली ने हाल ही में विकी लालवाणी को इंटरव्यू दिया, जिसमें खिलाड़ी ने खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान अपने 10 साल के बेटे के बारे में बताया। कांबली ने कहा कि मेरा बेटा भी मेरी तरह बाएं हाथ का बल्लेबाज है। वह भी मेरी तरह आक्रामक बल्लेबाजी करता है। बता दें कि उनके बेटे का नाम क्रिस्टियानो है, जो भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहता है। अपनी बातचीत के दौरान कांबली ने भरोसा जताया कि उनका बेटा जरूर टीम इंडिया के लिए खेलेगा।

विज्ञापन

दोस्त सचिन का जताया आभार

साल 2009 में कांबली ने सचिन तेंदुलकर पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने टीम इंडिया में उनकी वापसी के लिए साथ नहीं दिया। हालांकि अब कांबली ने माना कि उन्होंने ऐसा इमोशनल होकर बयान दिया था। सचिन ने उनका साल 2013 में साथ दिया था और उनकी सर्जरी भी करवाई थी। सचिन ने हमेशा कांबली का साथ दिया है। कांबली ने सचिन को जिगरी यार भी बताया।

आपको बता दें कि खराब हेल्थ से जूझ रहे कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें कांबली सही ढंग से खड़े नहीं हो पा रहे थे। उन्हें चलने के लिए लोगों का सहारा भी लेना पड़ा था। तब उनकी गंभीर बीमारी दुनिया के सामने आई थी। अभी कुछ दिन पहले सचिन और कांबली एक इवेंट का हिस्सा बने थे, जिसमें कांबली सचिन को देखकर खुश हुए थे। साथ ही वह उनके सहारे से खड़े होना चाहते थे। कांबली की ये हालत देखकर पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर और कपिल देव ने उनकी मदद करने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘पृथ्वी शॉ साहब, दूसरे विनोद कांबली मत बनो…’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी भारतीय बल्लेबाज को सलाह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola