कीरोन पोलॉर्ड ने मारा धांसू छक्का, कमेंटेटर की निकल गई चीख...वीडियो हुआ वायरल
Edited By Mashahid abbas

Kieron Pollard
Edited By Mashahid abbas

Kieron Pollard
Kieron Pollard Six: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को उनके लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। इस लिस्ट में क्रिस गेल, आंंद्रे रसेल और कीरोन पोलॉर्ड जैसे तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं। कीरोन पोलॉर्ड इन दिनों इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कीरोन पोलॉर्ड का जलवा देखने को मिल रहा है। इसी टूर्नामेंट के एक मैच में कीरोन पोलॉर्ड ने ऐसा छक्का जड़ा है जिसमें गेंद बाउंड्री के बाहर कमेंट्री बॉक्स में चली गई और कमेंट्री कर रहे दिग्गज पूर्व खिलाड़ी बाल-बाल बच गए। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कीरोन पोलार्ड साउदर्न ब्रेव की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे। दूसरी ओर वेल्श फायर की ओर से पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। हारिस ने पोलार्ड को पिच पर बॉल को पटककर एक शॉर्ट बॉल फेंका था। कीरोन पोलार्ड इसके लिए पूरी तरह से तैयार थे और उन्होंने पुल शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री के बाहर खेल दिया। ये गेंद पोलार्ड के बैट में अच्छी तरह से टकराई थी।
गेंद सीधा बाउंड्री के बाहर कमेंट्री बॉक्स की ओर गई। कीरोन पोलार्ड के इस भयंकर छक्के को अपनी ओर आता देख कमेंट्री कर रहे श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कप्तान कुमार संगकारा की सांसे रुक गई और वह चीखते हुए नजर आए। संगकारा का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, राहत की बात ये है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई और वह अपनी सीट से समय रहते खड़े हो गए। यहां देखिए वीडियो –
When @RDBCroft10‘s life flashed before his eyes 😵#TheHundred pic.twitter.com/trHo8UbgN3
— The Hundred (@thehundred) August 5, 2024
वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो कीरोन पोलार्ड ने इस मैच में 12 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। कीरोन पोलॉर्ड की टीम साउदर्न ब्रेव ने 20 ओवर में 139 रन का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में वेल्श फायर की टीम महज 97 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। इस जीत के बाद साउदर्न ब्रेव प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
Pure power 💪
Kieron Pollard’s massive six is the @PomBearUK Play of the Day 👏#TheHundred pic.twitter.com/98jsx81B8n
— The Hundred (@thehundred) July 31, 2024
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: