SACH vs AUSCH: एबी डिविलियर्स की टीम ने फाइनल में मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से मिली हार
WCL 2025 SACH vs AUSCH semifainal South Africa Champions won 1 run
WCL 2025 SACH vs AUSCH: इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेला गया। इस सेमीफाइनल मुकाबले में एबी डिविलियर्स की साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 1 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना पाकिस्तान चैंपियंस के साथ होगा।
साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 186 रन
इस सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोर्ने वैन विक ने 35 गेंदों पर सबेस ज्यादा 76 रनों की पारी खेली थी, अपनी पारी के दौरान मोर्ने वैन विक ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए थे। इसके अलावा जेजे स्मट्स ने 41 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि कप्तान एबी डिविलियर्स इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए वे महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे।
185 रन ही बना पाई ऑस्ट्रेलिया
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन ही बना पाई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेनियल क्रिस्चियन ने 29 गेंदों पर सबेस ज्यादा 49 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान डेनियल ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
इसके अलावा क्रिस लिन ने 20 गेंदों पर 35 रन बनाए थे। आखिरी के 4 बल्लेबाजी दहाई का अंक तक नहीं छू पाए थे, जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने इस सेमीफाइनल मैच को 1 रन से अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: यह क्या किया शुभमन गिल! बिना देखे ही दौड़ पड़े कप्तान साहब, तोहफे में दिया अपना विकेट
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines