'हमने ऐसी कई घटनाएं…' मैनचेस्टर टेस्ट में हुई हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ी चुप्पी

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक कॉन्ट्रॉवर्सी देखने को मिली थी, जिसपर अब वाशिंगटन सुंदर ने चुप्पी तोड़ी है।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा खत्म हुए अब एक सप्ताह से भी ज्यादा का समय हो चुका है। करोड़ों फैंस और दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी यादगार रहने वाली है। 5 मैचों की ये टेस्ट सीरीज काफी रोमांच से भरी रही। टीम इंडिया की एक समय इस सीरीज में हार लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया था। स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए भी ये सीरीज काफी शानदार रही। वाशिंगटन सुंदर के लिए सीरीज का चौथा मैच जो मैनचेस्टर में खेला गया था वो काफी यादगार रहने वाला है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक कॉन्ट्रॉवर्सी देखने को मिली थी, जिसपर अब सुंदर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर क्या बोले वाशिंगटन सुंदर?

विजडन से बातचीत करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने बताया ऐसा हर खेल में होता है और हमनें ऐसी बहुत सारी घटनाएं देखी हैं। क्रिकेट ही नहीं दूसरे खेलों में भी ऐसा देखने को मिलता है। इससे बहुत कुछ सामने आता है। ये हम सब के लिए एक अनुभव भी था।

आगे वाशिंगटन ने बताया इस घटना ने पूरी टीम में जोश भरने का काम किया। टेस्ट क्रिकेट में आप चुनौती चाहते हैं, क्योंकि हर दिन परिस्थिति कठिन होती जाती है तो इससे उबरने के लिए आपको अपने मन में दृढ़ रहना पड़ता है। मैनचेस्टर टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया था।

क्यों हुई थी हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी?

मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाए थे, वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के शतक से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैच को खत्म करने के लिए हैंडशेक करना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इससे मना कर दिया था। जिसपर इंग्लैंड के खिलाड़ी थोड़े निराश भी दिखे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ