हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया जाते-जाते दिल जीत गए विराट कोहली, बस में बैठकर किया ऐसा काम, देखें VIDEO

India vs Australia ODI: टीम इंडिया के पहले बैच के साथ विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल जीतने वाला काम किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Virat Kohli

India vs Australia ODI: टीम इंडिया का एक बैच दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया है, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर श्रेयस अय्यर तक शामिल रहे. विराट कोहली की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर विराट कोहली फैन का दिल जीत गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विराट कोहली ने जीता फैन का दिल

विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ जाती है, ऐसा ही कुछ नजरा दिल्ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला. विराट कोहली जब टीम बस में बैठे थे तो उनको बाहर आरसीबी की जर्सी पहने एक फैन नजर आया, जिसके हाथ में कोहली की तस्वीर भी थी, काफी देर से वो छोटा फैन कोहली का ऑटोग्राफ लेने की कोशिश कर रहा था, जिसपर कोहली की नजर पड़ गई.

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट की 7 महीने बाद वापसी, देखें VIDEO

विज्ञापन

कोहली ने जैसे ही उस फैन को देखा तो उन्होंने सिक्योरिटी को बोलकर उस फैन से तस्वीर और पेन मंगवाया और फिर बस के अंदर बैठे कोहली ने तस्वीर पर अपना ऑटोग्राफ देकर फैन को तस्वीर वापस लौटाई. कोहली का ऑटोग्राफ पाकर फैन भी काफी खुश दिखा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

लंदन से पहले भारत लौटे थे कोहली

दरअसल आईपीएल 2025 के बाद विराट कोहली लंदन वापस लौट गए थे, जहां वे पत्नी अनुष्का और 2 बच्चों के साथ रहते हैं. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए कोहली को 14 अक्टूबर को ही दिल्ली लौटना पड़ा था. आईपीएल 2025 के दौरान ही कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था, अब विराट कोहली बस वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए दिखाई देंगे.

विज्ञापन

ये ऑस्ट्रेलिया दौरा विराट कोहली के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि इस दौरे से काफी कुछ क्लियर हो जाएगा कि क्या विराट वर्ल्ड कप 2027 तक वनडे खेल पाएंगे? 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा, पहला पर्थ में खेला जाएगा. विराट कोहली अब शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: ऑस्ट्रेलिया ने की ‘बेशर्मी’ की हदें पार, टीम इंडिया से सीरीज के पहले उड़ाया No Handshake विवाद का मजाक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola