VIDEO: 'एक बिहारी सब पर भारी'… विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे

विराट कोहली ने फाइनल मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी देर तक बात की थी. इस दौरान किंग कोहली ने वैभव की तारीफ की और उनका मनोबल बढ़ाया. दोनों की बातचीत को यहां सुना जा सकता है.

Cricket News (35)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से गर्दा मचाया. उनकी बैटिंग की तारीफ अब पूरी दुनिया में हो रही है. क्रिकेट के पंडितों के पास वैभव की तारीफ करने के लिए शब्दों की कमी हो रही है. वैभव ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. फाइनल मुकाबले के बाद वैभव आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से मिले थे. इस दौरान कोहली ने उनका मनोबल बढ़ाया. कोहली ने यहां तक कह दिया कि एक बिहारी सब पर भारी.

विज्ञापन

विराट कोहली ने वैभव की शान में पढ़े कसीदे

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को आरसीबी और जीटी के बीच खेला गया था. आरसीबी ने जीटी को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी भी पहुंचे हुए थे. उन्हें ऑरेंज के अलावा कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले. इस दौरान वैभव रन मशीन विराट कोहली से मिले. विराट ने काफी देर तक उनसे बात की और वैभव का मनोबल भी बढ़ाया. कोहली ने वैभव के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें काफी देर तक मोटिवेट भी किया. कोहली ने वैभव से कहा यहां से ऊपर जाना है. जो भी हुआ है वह अच्छी मेहनत की वजह से हुआ है. कौन क्या बोल रहा है इसपर ध्यान नहीं देना है. विराट ने इसके बाद कहा एक बिहारी सब पर भारी. ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वैभव और विराट ने बरसाए रन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा विराट कोहली भी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 56.25 की औसत के साथ 675 रन बनाए. कोहली ने भी एक शतक के अलावा 5 अर्धशतक ठोके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ