Virat Kohli: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. हीमैन ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है. पूरा देश धर्मेंद्र के निधन से दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है. इस बीच अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी हीमैन के निधन पर दुख जाहिर किया है. विराट कोहली ने धर्मेंद्र को लेकर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि किंग कोहली ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
विराट कोहली ने किया पोस्ट
धर्मेंद्र की मौत की खबर सुनने के बाद विराट कोहली भी आहत हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमोशनल पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा कि आज हमने भारतीय सिनेमा के एक ऐसे दिग्गज को खो दिया है, जिसने अपने आकर्षण और प्रतिभा से सभी के दिलों को मोह लिया. एक सच्चे आदर्श, जिन्होंने उन्हें देखने वाले सभी लोगों को प्रेरित किया. ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे. पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. बता दें कि धर्मेंद्र कई दिनों से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘ट्रेविस हेड बनने के चक्कर में…’ ऋषभ पंत की लापरवाही ने बिगाड़े फैंस के सुर, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा!
धर्मेंद्र का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है
धर्मेंद्र सचिन तेंदुलकर को अपने बेटे जैसा मानते थे. एक बार वह सचिन से अचानक फ्लाइट में मिले थे. इसके बाद धर्मेंद्र ने सचिन के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की थी और सचिन को अपने बेटे जैसा भी बताया था. सचिन के बारे में उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि “देश का गर्व, फ्लाइट में अचानक सचिन से मुलाकात हुई… सचिन हमेशा मेरे प्यारे बेटे की तरह महसूस होता है… लंबी उम्र जियो सचिन… प्यार.” इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद सिराज की भी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जब स्टार खिलाड़ी ने साल 2020-21 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित या पंत नहीं… केएल राहुल ही क्यों बने टीम इंडिया के वनडे कप्तान? 3 कारणों से गंभीर-अगरकर ने दी जिम्मेदारी!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines