विराट कोहली ने हिमांशु सांगवान को दिया खास गिफ्ट, फैंस का जीत लिया दिल

Virat Kohli Gift Himanshu Sangwan: रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करने वाले हिमांशु सांगवान को कोहली ने एक खास गिफ्ट दिया है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Virat Kohli Gift Himanshu Sangwan

Virat Kohli Gift Himanshu Sangwan

Virat Kohli Gift Himanshu Sangwan: रणजी ट्रॉफी के सातवें राउंड में दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला खेला गया। जिसको दिल्ली ने जीत लिया था। इस मैच में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई दिए। कोहली ने पूरे 12 साल के बाद रणजी में वापसी की, लेकिन रणजी में भी विराट का खराब प्रदर्शन देखने को मिला।

विज्ञापन

इस मैच में कोहली को एक ही पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और वे महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। हिमांशु सांगवान ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था। जिसके बाद कोहली ने हिमांशु को एक खास गिफ्ट भी दिया। विराट कोहली को आउट करने के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु छा गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली का हिमांशु को खास गिफ्ट

दरअसल मैच के बाद रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान दिल्ली के ड्रेसिंग रूम में वहीं गेंद लेकर पहुंचे थे, जिसपर उन्होंने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया था। इस दौरान कोहवी ने हिमांशु से पूछा कि क्या ये वहीं गेंद है? हिमांशु हां कहा तो कोहली बोले यह एक शानदार गेंद थी, यह मजेदार थी। इसके बाद विराट ने उस गेंद पर हिमांशु सांगवान को अपना ऑटोग्राफ दिया। आगे कोहली ने कहा कि “मैंने आपके बारे में सुना है। आप एक अच्छे गेंदबाज हैं। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

विज्ञापन

मैच हुई थी दिल्ली की जीत

दिल्ली ने इस मैच में रेलवे को पारी और 19 रन से हराया था। दिल्ली की तरफ से विराट कोहली को भी खेलते हुए देखा गया। कोहली को रणजी में खेलता देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने फैंस के लिए एंट्री फ्री कर रखी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ