Vinod Kambli New Health Update: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त विनोद कांबली का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें विनोद कांबली की हेल्थ काफी खराब लग रही थी। इस वीडियो में विनोद कांबली को सहारा लेकर चलते हुए देखा गया था।
इस दौरान लोगों ने कांबली को हाथ पकड़कर वहां छोड़ा था जहां वे जाना चाहते थे। वहीं अब कांबली की हेल्थ पर ताजा अपडेट सामने आया है जो फैंस के लिए जानना बेहद जरूरी है।
विनोद कांबली की हेल्थ पर बड़ा अपडेट
सोशल मीडिया पर अब विनोद कांबली की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने के बादपूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी हालत में सुधार है। उनके स्कूल के साथी रिकी कोउटो और प्रथम श्रेणी के अंपायर मार्कस कोउटो ने कल उनके साथ 5 घंटे बिताए। जिस दौरान वह काफी खुश थे और उन्होंने कई अन्य दोस्तों से भी बात की। ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने थोड़ा राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें:- ‘मेरी कोचिंग का सबसे खराब पल विराट कोहली…’पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
ऐसा रहा विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
विनोद काबंली ने अपने क्रिकेट करियर में टीम इंडिया के लिए 104 वनडे, 17 टेस्ट मैच खेले थे। 104 वनडे मैचों में विनोद ने बल्लेबाजी करते हुए 2477 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 14 अर्धशतक निकले थे।
इसके अलावा 17 टेस्ट मैचों में 1084 रन बनाए थे। इस दौरान टेस्ट मैच में उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। इसके अलावा कांबली ने 129 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में 221 मैच खेले थे।
ये भी पढ़ें:- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, जाने कब और किस टीम के साथ होंगे मैच
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines