हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: अजिंक्य रहाणे नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है KKR का नया कप्तान

IPL 2025: केकेआर ने अभी तक आगामी सीजन के लिए नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जल्द ही मैनेजमेंट इसका फैसला करेगा।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच केकेआर बनाम आरीसीबी के बीच खेला जाएगा। हालांकि अब तक केकेआर ने अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। पिछले सीजन केकेआर की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। ऐसे में केकेआर इस बार अपने नए कप्तान के साथ उतरेगी। लेकिन, केकेआर का नया कप्तान कौन होगा। इसका कयास कई दिनों से लगाया जा रहा है। लेकिन अब एक खिलाड़ी केकेआर की कप्तानी संभालने के लिए तैयार है।

कौन होगा नया कप्तान?

आईपीएल 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तानी का बड़ा दावेदार बताया जा रहा था। लेकिन अब वेंकटेश अय्यर ने कप्तानी में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में वेंकटेश अय्यर ने कहा कि अगर उन्हें केकेआर का कप्तान बनाया जाता है तो वह इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं कप्तानी के लिए तैयार हूं। मैंने हमेशा यह कहा है कि कप्तानी सिर्फ एक टैग है। मैं नेतृत्व में विश्वास करता हूं। एक नेता होने के नाते यह एक बड़ी भूमिका है।

वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। फ्रेंचाइजी ने उनपर बड़ा दांव खेला था। ऐसे में उन्हें कप्तानी की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि वेंकटेश ने कभी भी आईपीएल में कप्तानी नहीं की है।

विज्ञापन

पिछले साल किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में केकेआर की ओर से खेलते हुए अय्यर ने 46.25 की औसत के साथ 1326 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े थे। अय्यर ने साल 2021 में भी इस फ्रेंचाइजी के लिए खूब रन बनाए थे। उन्होंने 10 मैच में 370 रन बनाए थे। लेकिन आगामी सीजन में वह केकेआर के लिए बड़ी जिम्मेदारी में नजर आ सकते हैं।

आईपीएल 2025 के लिए केकेआर का स्क्वाड

रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola